{"_id":"628d1c92d8158c451e5653c6","slug":"demonstration-on-farmers-problems-narnol-news-rtk647621912","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की मांगों को लेकर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की मांगों को लेकर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर 07 - किसानों की मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करते किसान खेत मजदूर संगठन।
- फोटो : Narnol
Link Copied
नारनौल। संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वावधान में किसानों ने मंगलवार को किसानों और कृषि से जुड़ी समस्याओं को लेकर लघु सचिवालय परिसर में प्रदर्शन किया। साथ ही उपमंडल अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन का नेतृत्व कामरेड दलीप सिंह और एआईकेकेएमएस के जिला सचिव कामरेड बलबीर सिंह ने किया।
विज्ञापन
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा के नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार किसानों और खेती के प्रति संवेदनहीन बनी हुई है। सरकार की किसानों व कृषि क्षेत्र के प्रति उदासीनता व अनदेखी किसानों पर भारी पड़ रही है। कृषि व किसान विरोधी नीतियों के चलते खेती दिन प्रतिदिन घाटे का सौदा होती जा रही है। किसानों के बेटे-बेटियां बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। किसान नेताओं ने मांग करते हुए कहा कि बंद पड़ी भर्तियां खोली जाए, उम्र में छूट दी जाए, मनरेगा कार्य गांव-गांव में शुरू किए जाएं। किसान विरोधी नीतियों व कर्ज में पिसता देश का सम्मानित किसान आत्महत्या को मजबूर हो रहे हैं, देश की जनता व गोदामों में अनाज के भंडारण करने वाले किसान का परिवार खुले आसमान के नीचे भूखे सोने को मजबूर हैं। ऐसे में किसानों के पास आंदोलन के अलावा कोई रास्ता नहीं है। जन आंदोलन ही जन मानस की घनघोर होती समस्याओं का एकमात्र रास्ता है। प्रदर्शन में कामरेड अभय सिंह, छाजूराम रावत, सीताराम प्रधान, डॉ. वृतपाल सिंह, महावीर, रामौतार यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।