{"_id":"670ece1b1a31c7256a06316b","slug":"demonstration-demanding-arrest-of-other-accused-of-daughters-murder-narnol-news-c-196-1-mgh1001-117116-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बेटी की हत्या के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बेटी की हत्या के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन
विज्ञापन
फोटो- 19लघु सचिवालय में धरना पदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
नारनौल। समीपवर्ती गांव बसीरपुर में 7 अक्तूबर को संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत के बाद परिजनों ने मंगलवार को सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लघु सचिवालय में धरना प्रदर्शन किया। वह लघु सचिवालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर धरने पर बैठ गए तथा पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में पुलिस अधीक्षक के नाम एक ज्ञापन भी अधिकारियों को दिया।
गांव बसीरपुर में गत 7 अक्तूबर को विजेता नामक एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। आरोप है कि 7 अक्तूबर को योजनाबद्ध तरीके से विजेता की हत्या कर दी। इस बारे में नांगल चौधरी के गांव तोताहेड़ी सिलारपुर निवासी राजवीर ने बताया कि उसकी पुत्री विजेता की शादी के 5 दिन बाद ही उसका पति रविंद्र, ससुर राजवीर व सास दहेज के लिए परेशान करने लग गए थे। उसके साथ मारपीट करते थे। यह सब उनकी बेटी फोन पर बताती थी। वही रविंद्र भी दहेज के लिए बार-बार उनके पास फोन करता था।
विजेता की हत्या वाले दिन भी उसकी बेटी ने फोन करके बताया कि यह लोग उसे जान से मारने की योजना बना रहे हैं। वह कभी भी उसकी हत्या कर सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उसकी पुत्री की हत्या होने के बाद राजनीतिक प्रभाव के चलते स्थानीय पुलिस ने इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मृतका के पति को गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य आरोपियों की जांच जारी है, उसमें जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसके हिसाब से आगामी कार्रवाई की जाएगी।