फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Demand to restart Ringas-Rewari-Old Delhi train

Mahendragarh-Narnaul News: रिंगस-रेवाड़ी-पुरानी दिल्ली ट्रेन फिर शुरू करने की मांग

Tue, 28 Oct 2025 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 28 Oct 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Demand to restart Ringas-Rewari-Old Delhi train
फोटो नंबर-11नारनौल के रेलवे स्टेशन से गुजरती ट्रेन।
नारनौल। दैनिक रेलयात्री संघ ने रिंगस-रेवाड़ी-पुरानी दिल्ली के बीच चलने वाली डेमू ट्रेन को फिर से शुरू करने की मांग की है। यह ट्रेन 24 अक्तूबर से बंद हो गई है जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दैनिक रेलयात्री संघ के प्रधान गणेश ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने करोना काल से ट्रेन शुरू की थी लेकिन इसे यात्री भार कम होने की वजह से बंद कर दिया था। इसके बाद यात्रियों की मांग पर दस जुलाई से फिर से ट्रेन शुरू कर दी थी लेकिन अब फिर से बंद हो गई।
विज्ञापन

दैनिक रेलयात्री संघ के प्रधान ने बताया कि यह ट्रेन दो नंबरों से चलती है। समय-सारणी के अनुसार ट्रेन संख्या 09634 रिंगस-रेवाड़ी स्पेशल डेमू रिंगस से सुबह 2:20 बजे रवाना होकर नीमकाथाना 3:00 बजे, नारनौल 3:55 बजे और रेवाड़ी 5:20 बजे पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से यही ट्रेन 74001 के रूप में 5:35 बजे पुरानी दिल्ली के लिए चलती है और सुबह 8:30 बजे दिल्ली पहुंचती थी। उन्होंने बताया कि वापसी में यह ट्रेन दिल्ली से रात 8:05 बजे रवाना होकर रेवाड़ी 10:30 बजे, नारनौल 11:40 बजे, नीमकाथाना 12:30 बजे और रिंगस 1:35 बजे पहुंचती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed