{"_id":"6538da182487ec3df10b3f09","slug":"demand-raised-to-give-right-of-district-headquarters-to-mahendragarh-and-make-narnaul-separate-district-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: सांकेतिक धरना देकर महेंद्रगढ़ को जिला मुख्यालय का हक देने व नारनौल को अलग जिला बनाने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: सांकेतिक धरना देकर महेंद्रगढ़ को जिला मुख्यालय का हक देने व नारनौल को अलग जिला बनाने की उठाई मांग
Wed, 25 Oct 2023 02:34 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 25 Oct 2023 02:34 PM IST
सार
वक्ताओं ने कहा कि एक नवंबर को प्रदेश के पांच जिलों का गठन होना है। लेकिन महेंद्रगढ़ क्षेत्र के लोग लंबे समय से परेशान हैं। महेंद्रगढ़ जिला होते हुए भी सभी मुख्यालय लंबे समय से नारनौल में चल रहे हैं। सभी कार्यालय नारनौल में होने के कारण महेंद्रगढ़ क्षेत्र के लोग परेशानी उठा रहे हैं।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महेंद्रगढ़ को जिला मुख्यालय का हक देने व नारनौल को अलग जिला बनाने की मांग को लेकर क्षेत्र के सामाजिक संगठनों एवं अधिवक्ताओं ने एक घंटे का सांकेतिक धरना देकर सीएम के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
वक्ताओं ने कहा कि एक नवंबर को प्रदेश के पांच जिलों का गठन होना है। लेकिन महेंद्रगढ़ क्षेत्र के लोग लंबे समय से परेशान हैं। महेंद्रगढ़ जिला होते हुए भी सभी मुख्यालय लंबे समय से नारनौल में चल रहे हैं। सभी कार्यालय नारनौल में होने के कारण महेंद्रगढ़ क्षेत्र के लोग परेशानी उठा रहे हैं। प्रदेश सरकार नारनौल को अलग जिला बनाए व महेंद्रगढ़ में जिला मुख्यालय स्थापित करे।
विज्ञापन
अगर समय रहते ऐसा नहीं किया गया तो आगामी लोकसभा व विधान सभा चुनावों में सरकार का बहिष्कार करने को बाध्य होंगे। मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम हर्षित कुमार आईएएस को ज्ञापन सौंपकर सरकार से जल्द कार्रवाई की मांग की गई। इस अवसर पर बार प्रधान राजीव यादव, लक्की सीगड़ा, रामनिवास पाटोदा, धर्मपाल नंबरदार, अधिवक्ता नरेंद्र यादव, राधेश्याम शर्मा, पूर्व प्रधान बार प्रधान अजीत यादव, अधिवक्ता समेशर यादव, संजय रिवासा, अधिवक्ता मुकेश बाघोतिया सहित अनेक ग्राम पंचायत प्रतिनिधि व सरपंच उपस्थित रहे।
विज्ञापन