फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Demand raised for making Mahindergarh the district headquarters and Narnaul a separate district

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ में जिला मुख्यालय और नारनौल को अलग जिला बनाने की उठी मांग

Thu, 09 Oct 2025 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 09 Oct 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Demand raised for making Mahindergarh the district headquarters and Narnaul a separate district
फोटो संख्या:62- जिला मुख्यालय स्थापित करवाने को लेकर लघु सचिवालय महेंद्रगढ़ में उपायुक्त कैप्टन
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ का जिला मुख्यालय महेंद्रगढ़ में स्थापित करने व नारनौल को अलग जिला बनाने की मांग को लेकर बार एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं का कहना है कि जिला मुख्यालय महेंद्रगढ़ का हक है। अब बार एसोसिएशन इस मांग को पुरजोर तरीके से उठाएगी। इसके लिए आंदोलन की राह अपनानी पड़ी तो भी बार पीछे नहीं हटेगी। बार एसोसिएशन के प्रधान संदीप ने बताया कि हरियाणा राज्य कि स्थापना हुई उससे पहले का महेंद्रगढ जिला बना हुआ है।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ प्रदेश के 22 जिलों में एक ऐसा जिला है जिसका जिला मुख्यालय जिले में स्थापित न होकर उपमंडल नारनौल में स्थापित किया गया है। बार एसोसिएशन ने जिला मुख्यालय स्थापित करवाने के लिए सन 2019 में लगातार 90 दिनाें का धरना व भूख हड़ताल की थी। उसके बाद 2022 में एक बार फिर बार एसोसिएशन की तरफ से धरना प्रदर्शन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिला था। उस समय मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था। सरकार बनते ही उनकी मांग को पूरा किया जाएगा। वर्तमान में 11 नए जिले बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। लेकिन जिला मुख्यालय महेंद्रगढ़ में स्थापित करने व नारनौल को नया जिला बनाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इससे महेंद्रगढ़ के लोगों में रोष है।
शहर से जिला मुख्यालय की दूरी 27 किलोमीटर है जो सरकार की ओर से नया जिला या जिला मुख्यालय के लिए सभी शर्तें को पूरा करती है। महेंद्रगढ़ में जिला मुख्यालय स्थापित करन व नारनौल को अलग जिला बनाया जाए। इस मौके पर पूर्व बार प्रधान राजीव, विनोद सिंह तंवर, वरिष्ठ अधिवक्ता सतीश यादव, भूषण सैनी, उपप्रधान सतीश डागर, सूर्यकांत, शैलेंद्र,धर्मवीर यादव, नरेश शर्मा, सुनील यादव सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।
------------
2019 में बार एसोसिएशन की आर से जिला मुख्यालय, फैमिली कोर्ट, एडीजे कोर्ट को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया था। धरना प्रदर्शन 32 दिन तक लगातार चला। उसके बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आश्वासन दिया था, जिनमें दो मांगें पूरी हो गई। लेकिन महेंद्रगढ़ में जिला मुख्यालय की स्थापना की मांग पूरी नहीं हुई।- रविंद्र, पूर्व प्रधान, बार एसोसिएशन महेंद्रगढ़।
---------------
बार प्रधान की जिम्मेदारी मिलते ही 18 दिसंबर 2020 से 12 फरवरी 2021 तक 92 दिन तक जिला मुख्यालय के लिए धरना प्रदर्शन किया गया। मुख्यमंत्री से बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल से मिलने के बाद उन्हें आश्वासन दिया कि सप्ताह में एक दिन जिला के सभी अधिकारी महेंद्रगढ़ में बैठेंगे। वर्तमान में 11 जिला बनाने की घोषणा में महेंद्रगढ़ का कोई जिक्र नहीं है।- अजित, पूर्व प्रधान, बार एसोसिएशन, महेंद्रगढ़
----------------
महेंद्रगढ़ जिला सबसे पुराना जिलों में से एक है लेकिन जिला मुख्यालय महेंद्रगढ़ में न होकर नारनौल में है। आमजन को अपने कार्य को लेकर महेंद्रगढ़ से नारनौल जाने के लिए 27 किलोमीटर जाना पड़ता है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रदेश सरकार ने लोगों की समस्या को देखते हुए उनकी मांगों को पूरा किया जाए।
--- आलोक खैरवाल, पूर्व सचिव, बार एसोसिएशन महेंद्रगढ़
-----------------
महेंद्रगढ़ में जिला मुख्यालय स्थापित करने व नारनौल को अलग जिला बनाने को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया है। महेंद्रगढ़ जिला पटियाला रियासत के गठन के समय का जिला है। फिर भी उसका अस्तित्व नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि अगर सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती है तो आने वाले समय में आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।

---- संदीप, प्रधान, बार एसोसिएशन महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:62- जिला मुख्यालय स्थापित करवाने को लेकर लघु सचिवालय महेंद्रगढ़ में उपायुक्त कैप्टन

फोटो संख्या:62- जिला मुख्यालय स्थापित करवाने को लेकर लघु सचिवालय महेंद्रगढ़ में उपायुक्त कैप्टन

फोटो संख्या:62- जिला मुख्यालय स्थापित करवाने को लेकर लघु सचिवालय महेंद्रगढ़ में उपायुक्त कैप्टन

फोटो संख्या:62- जिला मुख्यालय स्थापित करवाने को लेकर लघु सचिवालय महेंद्रगढ़ में उपायुक्त कैप्टन

फोटो संख्या:62- जिला मुख्यालय स्थापित करवाने को लेकर लघु सचिवालय महेंद्रगढ़ में उपायुक्त कैप्टन

फोटो संख्या:62- जिला मुख्यालय स्थापित करवाने को लेकर लघु सचिवालय महेंद्रगढ़ में उपायुक्त कैप्टन

फोटो संख्या:62- जिला मुख्यालय स्थापित करवाने को लेकर लघु सचिवालय महेंद्रगढ़ में उपायुक्त कैप्टन

फोटो संख्या:62- जिला मुख्यालय स्थापित करवाने को लेकर लघु सचिवालय महेंद्रगढ़ में उपायुक्त कैप्टन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed