फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Demand Raised for Establishment of Rezang La Park at HAU; Memorandum Submitted to MP

Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि में रेजांगला पार्क स्थापित करवाने की मांग, सांसद को सौंपा मांग पत्र

Mon, 16 Mar 2026 10:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Demand Raised for Establishment of Rezang La Park at HAU; Memorandum Submitted to MP
फोटो संख्या:70- महेंद्रगढ़-​भिवानी सांसद को ज्ञापन सौंपते संदीप मालड़ा--स्रोत- स्वयं
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में रेजांगला पार्क स्थापित कराने की मांग को लेकर क्षेत्र के सामाजिक संगठनों ने महेंद्रगढ़-भिवानी सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह को मांग पत्र सौंपा है। इसके बाद सांसद ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

विकास एवं निगरानी समिति सदस्य संदीप मालड़ा ने बताया कि देश के आजाद होने के बाद से जितने भी युद्ध हुए हैं उनमें रेजांगला सबसे विपरीत परिस्थितियों में लड़े गए युद्धों में से एक है। सन 1962 में 18 नवंबर को लड़े गए इस युद्ध में 13 कुमाऊ रेजीमेंट की चार्ली कंपनी के 120 जवानों ने चीनी सेना के लगभग 5 हजार सैनिकों का मुकाबला किया था।
विज्ञापन

इस युद्ध में भारतीय सेना के 114 जवानों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया था। इन बलिदान देने वाले जवानों में अधिकांश अहीरवाल क्षेत्र के रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ जिले से ही थे। इसी विषय को लेकर दिल्ली निवास पर सांसद से मुलाकात कर केंद्रीय विश्वविद्यालय में रेजांगला पार्क स्थापित करने का निवेदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप मालड़ा ने बताया कि रेजांगला पार्क स्थापित करने से आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा मिलेगी। मेजर शैतान सिंह भाटी के नेतृत्व में यह युद्ध लड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed