फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   demand of railway line, mp sent letter to cm

नारनौल-दादरी रेलवे लाइन का सर्वे कराने की पुरजोर उठी आवाज

Mon, 05 Jul 2021 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
demand of railway line, mp sent letter to cm
महेंद्रगढ़। नारनौल-चरखी दादरी रेलवे लाइन की मांग जोर पकड़ने लगी है। पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा के बाद महेंद्रगढ़-भिवानी के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने भी मुख्यमंत्री और रेलमंत्री को रेलवे लाइन बनाए जाने के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि केएमपी की तर्ज पर ग्रीन कॉरिडोर के साथ अलवर-चरखी दादरी रेलवे लाइन बनाया जाए। उन्होंने कहा कि अगर यह रेलवे लाइन बन जाए तो पंजाब से मुंबई तक का यह शार्ट कट रास्ता होगा। सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने पत्र में लिखा कि महेंद्रगढ़-भिवानी उनका संसदीय क्षेत्र है। इस क्षेत्र की अलवर-चरखी दादरी रेलवे लाइन की काफी पुरानी मांग है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 152 डी कोटपुतली (राजस्थान) से ईस्माइलाबाद (पंजाब) तक वाया नारनौल-दादरी बनाया जा रहा है। हाल ही में इस राजमार्ग का राजस्थान के कोटपुतली से अलवर तक विस्तार किया गया है। वहीं नांगल चौधरी में दिल्ली-मुंबई कॉरिडॉर का निर्माण किया जा रहा है जो अलवर से इस राजमार्ग के द्वारा दिल्ली-मुंबई को जोड़ेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र के माध्यम से बताया कि जिस प्रकार केएमपी के साथ-साथ रेलवे लाइन की मंजूरी करवाई है। वैसे ही वे रेल मंत्री से मिलकर अलवर-दादरी रेलवे लाइन को भी राष्ट्रीय राजमार्ग 152 डी के साथ-साथ मंजूर करवाएं। उन्होंने कहा कि इस रेलवे लाइन के लिए ज्यादा जमीन की जरूरत नहीं होगी क्योंकि ज्यादातर जमीन एनएचएआई ने अधिकृत की हुई है। अगर यह रेलवे लाइन पैसेंजर/ मालगाड़ी बनवा दी जाए तो पंजाब से मुंबई तक प्रदेश का जुड़ाव आसानी से हो जाएगा।
विज्ञापन

अमर उजाला ने उठाया था मुद्दा
बता दें कि अमर उजाला ने अलवर-चरखी दादरी रेलवे लाइन का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। यह समाचार 2 जुलाई के माई सिटी के पेज नंबर चार पर प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। समाचार पत्र में सांसद, पूर्व मंत्री एवं विधायक पर घोषणा के 9 वर्ष बाद भी मांग नहीं उठाए जाने पर सवाल खड़े किए गए थे। उक्त नेेताओं ने इस संबंध में अभी तक पत्राचार ही शुरू नहीं किया था। समाचार प्रकाशित होने के बाद पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा एवं सांसद ने मुख्यमंत्री एवं रेल मंत्री को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री मिलेंगे रेल मंत्री से
पूर्व मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा भी नारनौल से दादरी रेलवे लाइन के लिए रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिख चुके हैं। उन्होंने भी इस रेलवे लाइन को बनाए जाने की मांग की है। इसके अलावा पूर्व मंत्री रेल मंत्री से समय ले रहे हैं। समय मिल जाने के बाद दैनिक रेलयात्री संगठन के अध्यक्षों को साथ लेकर उनसे मिलेंगे।

-----------------
अलवर-चरखी दादरी रेलवे लाइन मेरे संसदीय क्षेत्र की सबसे पुरानी मांग है। इस संबंध में मैंने 3 जुलाई को मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पत्र लिखा है। पत्र में केएमपी की तर्ज पर ग्रीन कॉरिडोर के साथ अलवर-चरखी दादरी रेलवे लाइन बनाए जाने की मांग की है। उम्मीद है मुख्यमंत्री मेरी इस मांग को अवश्य पूरा करेंगे।
- चौधरी धर्मबीर सिंह, सांसद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed