{"_id":"6ac95b5eeaa85c4b4b0e29ed","slug":"demand-in-the-electronics-market-rises-due-to-devutthani-gyaras-and-the-wedding-season-narnol-news-c-203-1-sroh1011-130826-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: देवउठनी ग्यारस और शादियों के चलते इलेक्ट्रॉनिक बाजार में बढ़ी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: देवउठनी ग्यारस और शादियों के चलते इलेक्ट्रॉनिक बाजार में बढ़ी मांग
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। त्योहारों और शादी-विवाह के सीजन को देखते हुए शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ रही है। फ्रिज, एलईडी टीवी और वाशिंग मशीन सहित घरेलू उपकरणों की मांग में तेजी देखने को मिल रही है। दुकानदारों को आने वाले दिनों में कारोबार और बढ़ने की उम्मीद है।
दुकानदार दीपक अग्रवाल और मनीष खुराना ने बताया कि ग्राहक खरीदारी से पहले विभिन्न कंपनियों के उत्पादों की कीमत, फीचर्स और वारंटी की जानकारी ले रहे हैं। देवउठनी ग्यारस और शादी-विवाह के सीजन के चलते लोग घरों और नवविवाहित जोड़ों के लिए इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद रहे हैं।
उन्होंने बताया कि बाजार में फ्रिज की कीमत 10 हजार से 60 हजार रुपये, एलईडी टीवी की कीमत 10 हजार से 60 हजार रुपये और वाशिंग मशीन की कीमत 9 हजार से 40 हजार रुपये तक है। दुकानदार मांग के अनुसार सामान का स्टॉक बढ़ा रहे हैं। सामान की आपूर्ति दिल्ली सहित अन्य स्थानों से हो रही है।
विज्ञापन
ग्राहक नरेंद्र और दिनेश ने बताया कि वे खरीदारी से पहले अलग-अलग दुकानों पर कीमतों और ऑफरों की तुलना कर रहे हैं। कई ग्राहक पसंद का सामान पहले ही बुक करवा रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार त्योहार नजदीक आने के साथ बिक्री में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।