फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Demand for strict action against the accused in the attack on the Sarpanch.

Mahendragarh-Narnaul News: सरपंच पर हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

Mon, 29 Jun 2026 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Demand for strict action against the accused in the attack on the Sarpanch.
फोटो संख्या:70- पुलिस अधीक्षक दीपक को बाघोत सरपंच पर हुए हमले के विरोध में ज्ञापन सौंपते कनीना
कनीना। सरपंच संगठन खंड ने गांव बाघोत के सरपंच राजेंद्र पर हुए जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। संगठन सोमवार को पुलिस अधीक्षक दीपक से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों पर इस तरह के हमले गंभीर चिंता का विषय हैं।
विज्ञापन

27 जून को गांव बाघोत के सरपंच राजेंद्र पर करीब एक दर्जन लोगों ने लोहे की रॉड, डंडों और अन्य हथियारों से हमला किया था। इस हमले में सरपंच गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके दोनों पैरों में फ्रैक्चर आ गया। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। आरोपियों ने घटना के बाद उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन

संगठन की सदस्य डिंपल देवी ने कहा कि अगर दोषियों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो ऐसे अपराधियों के हौसले बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि गांव के विकास और जनसेवा का काम करते हैं, उन पर हमला लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर नीलम देवी, बलवान सिंह, पूजा, हरीश कुमार सहित कई सरपंच और पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच और दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed