फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Demand for silk sarees, zari lehengas and sherwanis

Mahendragarh-Narnaul News: सिल्क की साड़ियों, जरी वाले लहंगे और शेरवानी की मांग

Tue, 28 Oct 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 28 Oct 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Demand for silk sarees, zari lehengas and sherwanis
फोटो संख्या:58-महेंद्रगढ़ के  रेड़ीमेड के शोरूम पर  शेरवानी  पहनकर देखता युवक---संवाद
महेंद्रगढ़। शादियों का सीजन शुरू होते ही शहर के रेडीमेड कपड़ों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है। लोग साड़ियां, शेरवानी, जरी वाले लहंगे आदि की खरीदारी करने लगे हैं। इसके अलावा पैंट, शर्ट, कुर्ता-पैजामा सिलवाने के लिए लोग कपड़े खरीद रहे हैं। रेडिमेड और बिना सिले कपड़ों की बिक्री बढ़ने से व्यापारियों में उत्साह है। दो नवंबर के देवउठनी एकादशी को लेकर कपड़े की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

सिनेमा रोड, शाॅपिंग कॉम्पलेक्स, परशुराम चौक और बस स्टैंड के पास स्थित कपड़ा बाजारों में सुबह से रात तक खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ लग रही है। खास तौर पर दूल्हे के लिए शेरवानी, ब्लेजर, कोट-पैंट और वधू के लिए जरी वाले लहंगों की अधिक मांग है।
विज्ञापन

दुल्हनों के लिए डिजाइनर लहंगे के साथ सूट और साड़ियों की खरीदारी भी जोरों पर है। दुकानदारों का कहना है कि इस बार कपड़ों की बिक्री पिछले साल के मुकाबले करीब 25 से 30 प्रतिशत तक अधिक होने की संभावना है। महिलाओं में आर्ट सिल्क, जरी और जरी-सीक्वेंस वर्क वाले लहंगे और साड़ियां ट्रेंड में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय दर्जियों ने भी ऑर्डर लेना शुरू कर दिया है। व्यापारियों का कहना है कि लंबे समय बाद बाजार में इस तरह की हलचल देखने को मिल रही है।
-
इस बार शादियों के मुहूर्त नवंबर 2025 से लेकर अप्रैल 2026 तक हैं। खास तौर पर दूल्हे के लिए शेरवानी, ब्लेजर और कोट-पैंट की डिमांड हो रही है। लोग पहले से ही तैयारियां शुरू कर चुके हैं और फैशन को लेकर काफी सजग हैं। अबकी बार कारोबार अच्छा होने की उम्मीद है। - राजेश भारद्वाज, दुकानदार।

-
दुल्हा-दुल्हन के अलावा उनके परिजनों के लिए कपड़े की खरीदारी की जा रही है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई नए कपड़ों की तलाश में है। शादी के लिए पुरुष जींस टी-शर्ट, गर्म कपड़े, कोट-पैंट की अधिक खरीद रहे है। सभी कपड़ों का स्टॉक पूरा किया हुआ। अब बाजार में शादी विवाह को लेकर चहल पहल दिखने लगी है।- सतीश कुमार, दुकानदार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed