फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   delhi government,police,rape,fir,blame,women

दिल्ली पुलिस में कार्यरत ननदोई पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Sat, 30 Nov 2019 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
delhi government,police,rape,fir,blame,women
जिले की एक गांव निवासी विवाहित ने पति, सास, ससुर समेत अन्य आठ पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने व ननदोई पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपियों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता का पति हरियाणा पुलिस में कार्यरत है। जबकि, ननदोई दिल्ली पुलिस में है। पुलिस के अनुसार लड़की (26) की शादी साल 2018 में रेवाड़ी निवासी एक युवक से हुई थी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसका पति हरियाणा पुलिस में गुरुग्राम में कार्यरत है। शादी के वक्त ससुराल वाले 11 लाख रुपये और कार मांग रहे थे। शादी के दौरान उसके पिता ने दहेज में 11 लाख रुपये दे दिए थे, कार नहीं दे पाए थे। इसे लेकर पति, सास, सुसर, ननद समेत अन्य परेशान करने लगे। एक दिन सास ने उसकी पिटाई की और पेट पर लात मारी। इसके बाद उसकी तबीयत खराब हो गई। पीड़िता के पिता ने रेवाड़ी में डॉक्टर को दिखाया। पिता ने दिल्ली पुलिस में तैनात पीड़िता के ननदोई से बात की। दो फरवरी को दिल्ली में डॉक्टर को दिखाया तो बताया पता चला कि चोट की वजह से बच्चेदानी में गांठ है और सर्जरी करनी पड़ेगी। रात में पीड़िता ननदोई के मकान दिल्ली पर रुक गई। जबकि, पिता पैसे लेने आ गए।
विज्ञापन

आरोप है कि रात में ननदोई ने एक दवा पिला दी। जिससे पीड़िता बेहोश हो गई और ननदोई ने उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह पति व ननद को बताया तो दोनों ने उसकी पिटाई कर दी। पीड़िता का कहना है कि बाद में मायके आ गई। इसके बाद सुसराल वाले उसे लेने नहीं आए। ससुराल वाले उसके गहने और पढ़ाई के कागजात अपने पास रख लिया है। महिला थाना पुलिस ने शुक्रवार को आरोपियों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed