{"_id":"6ac019e8792e426da805de69","slug":"deependra-won-the-gold-medal-by-running-at-a-speed-of-26-kmh-narnol-news-c-196-1-nnl1005-146173-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 26 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़कर दीपेंद्र ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 26 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़कर दीपेंद्र ने जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन
फोटो नंबर- 22कुरुक्षेत्र में आयोजित 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने के बाद पोडियम पर दीपें
नारनौल। कुरुक्षेत्र में आयोजित 39वीं हरियाणा स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दीपेंद्र ने जिले के लिए स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता में दीपेंद्र ने अंडर- 20 वर्ग के 800 मीटर दौड़ में भाग लिया। मुकाबले के दौरान दीपेंद्र ने 26 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ते हुए महज 1 मिनट 53 सेकंड में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
दीपेंद्र के कोच सूरत गुर्जर ने बताया कि दीपेंद्र नियमित रूप से दौड़ का अभ्यास करते हैं और मेहनत व लगन से वे पदक जीतने में सफल रहे। जिससे अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी। उम्मीद है राष्ट्रीय स्तर पर भी दीपेंद्र बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे।
बॉक्स
मुकाबला शुरू होने से पहले अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का लक्ष्य बनाया हुआ था और ऐसा करने में मैं सफल भी रहा। राज्य स्तर प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतना सपना पूरा होने जैसा है। आगामी प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास रहेगा।-दीपेंद्र, एथलीट
विज्ञापन
वर्जन :
स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 4 अक्तूबर तक किया जाएगा। जिसमें जिले से करीब 140 महिला व पुरुष खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रथम दिन जिले को 1 स्वर्ण पदक मिला और अन्य मुकाबले देर शाम तक जारी रहे। उम्मीद है खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर अनेक पदक जीतेंगे।-प्रदीप यादव, जिला सचिव, एथलेटिक्स संघ