फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Deependra tops in 40 kg weight category

Mahendragarh-Narnaul News: 40 किलोग्राम भारवर्ग में दीपेंद्र अव्वल

Wed, 28 Aug 2024 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 28 Aug 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Deependra tops in 40 kg weight category
नारनौल। जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नीरपुर में आयोजित की गई। शुभारंभ कार्यवाहक प्राचार्य नीतू यादव ने किया।
विज्ञापन

अधिकांश छात्र सरकार द्वारा शुरू की गई जूडो नर्सरियों में प्रशिक्षण ले रहे हैं। प्रतियोगिता अंडर-19, अंडर 17 और अंडर 14 आयु वर्ग में तथा विभिन्न 24 भार वर्ग में आयोजित की गई। अंडर 19 प्रतियोगिता के 40 किलोग्राम भारवर्ग में दीपेंद्र, 45 किलोग्राम में अमन, 50 किलोग्राम में आजाद, 55 किलोग्राम में नितेश, 60 किलोग्राम में रॉकी, 66 किलोग्राम में हितेश, 73 किलोग्राम में सौरव, 81 किलोग्राम में श्रीयांश, 81 किलोग्राम में सक्षम तथा 90 किलोग्राम में हिमांशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अंडर 17 प्रतियोगिता के 40 किलो भार वर्ग में जतिन, 45 किलोग्राम में यश, 50 किलोग्राम में प्रिंस, 55 किलोग्राम में आलोक, 60 किलोग्राम में चिराग, 66 किलोग्राम में आयुष और 73 किलोग्राम में ध्रुव ने प्रथम स्थान अर्जित किया। अंडर 14 प्रतियोगिता के 25 किलोग्राम भारवर्ग में साहिल, 30 किलोग्राम में प्रिंस, 35 किलोग्राम में सुधीर, 40 किलोग्राम में दीपेश, 45 किलोग्राम में पूर्वांश, 50 किलोग्राम में वंश और हर्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त करके राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए टिकट पक्का किया।
विज्ञापन



इस अवसर पर सुभाष स्टेडियम में चल रही सरकारी जूडो नर्सरी के कोच विवेक, लार्ड कृष्णा स्कूल, सीहमा की जूडो नर्सरी के कोच राहुल और सरकार द्वारा प्रायोजित शक्ति जूडो नर्सरी नीरपुर के कोच मोहित कुमार तथा शक्ति स्पोर्ट्स एकेडमी के संचालक यादवेंद्र सिंह एडवोकेट भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed