फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Deepanshu, the son of a motor mechanic, secured the second position in the state by scoring 99.6 marks.

Mahendragarh-Narnaul News: मोटर मैकेनिक के बेटे दीपांशु ने 99.6 अंक हासिल कर प्रदेश में दूसरा स्थान पाया

Thu, 14 May 2026 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Deepanshu, the son of a motor mechanic, secured the second position in the state by scoring 99.6 marks.
फोटो नंबर- 24प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर दीपांशु को मिठाई ​खिलाते परिजन। स्रोत - प
नांगल चौधरी। सीमित संसाधनों के बीच मेहनत व अनुशासन के दम पर वार्ड-4 निवासी दीपांशु ने हरियाणा बोर्ड 10वीं में 99.6 अंक प्राप्त कर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। इससे परिवार, गांव और स्कूल में खुशी का माहौल है। स्कूल में छात्र का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया जबकि परिजनों ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की।
विज्ञापन

दीपांशु भुगांरका के बालाजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र हैं। उनके पिता धर्मपाल मोटर मैकेनिक हैं और माता बीना देवी गृहिणी हैं। साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले दीपांशु ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और नियमित अध्ययन को दिया।
विज्ञापन

दीपांशु की बहन ने बताया कि वह रोजाना टाइम-टेबल बनाकर पढ़ाई करता था और कठिन विषयों पर विशेष ध्यान देते थे। पढ़ाई के दौरान मोबाइल का उपयोग केवल शैक्षणिक कार्यों के लिए किया और टीवी व अन्य मनोरंजन से दूरी बनाए रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपांशु ने बताया कि बचपन में वह पिता के साथ मोटर मरम्मत का काम सीखना चाहते थे। इस पर पिता ने उन्हें समझाया कि यदि मशीनों को बेहतर ढंग से समझना है तो इंजीनियर बनो। पिता की यही बात उनके जीवन की प्रेरणा बन गई। अब दीपांशु का लक्ष्य इंजीनियर बनकर माता-पिता के सपनों को साकार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed