{"_id":"6a5d162168f1ee298f065492","slug":"decision-taken-to-limit-shagun-auspicious-gift-to-the-mangalamukhi-community-to-narnol-news-c-196-1-nnl1004-142714-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: मंगलामुखी समाज को अब 1100 रुपये तक ही शगुन देने का निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: मंगलामुखी समाज को अब 1100 रुपये तक ही शगुन देने का निर्णय
विज्ञापन
नारनौल। ग्राम पंचायत ढाणी बाठोड़ा ने मांगलिक आयोजनों में शगुन को लेकर अहम फैसला लिया है। पंचायत ने तय किया है कि अब शादी-विवाह, कुआं पूजन और अन्य शुभ अवसरों पर मंगलामुखी समाज को शगुन के रूप में अधिकतम 1100 रुपये ही दिए जाएंगे। यह निर्णय ग्रामीणों की शिकायतों के बाद लिया गया।
सरपंच नरेश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्रामीणों ने बताया कि कई बार मंगलामुखी समाज के लोग 11 हजार से 51 हजार रुपये तक की मांग करते हैं। इससे खासकर सामान्य और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है। इस मुद्दे को लेकर लंबे समय से गांव में असंतोष था।
बैठक में पंचों, नंबरदारों और अन्य गणमान्य लोगों ने इस विषय पर विस्तार से चर्चा की। सभी ने सामाजिक परंपराओं का सम्मान बनाए रखने के साथ-साथ लोगों पर अनावश्यक आर्थिक दबाव नहीं डालने की बात कही।
विज्ञापन
पंचायत ने स्पष्ट किया कि यह फैसला किसी समाज या समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए नहीं है। इसका उद्देश्य केवल गांव के सभी परिवारों के लिए एक समान व्यवस्था लागू करना और उनकी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए राहत देना है।