फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Debate on election bill in Youth Parliament

Mahendragarh-Narnaul News: युवा संसद में चुनाव बिल पर हुई बहस

Thu, 19 Dec 2024 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 19 Dec 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Debate on election bill in Youth Parliament
फोटो नंबर-01युवा संसद कार्यक्रम में भाग लेते विद्यार्थी। स्रोत-संस्थान
नारनौल। जिले में चल रही युवा संसद प्रतियोगिताओं की कड़ी में वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पटीकरा और हुडीना में युवा संसद का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

डायट प्रवक्ता अरुण कुमार और पर्यवेक्षक संजय शर्मा ने बताया कि नारनौल खंड में वीरवार को दो प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। गांव पटीकरा में कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य ब्रह्म प्रकाश दहिया व हुडीना में मनीषा यादव प्राचार्य ने किया। पर्यवेक्षक के रूप में राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता संजय शर्मा व डायट प्रवक्ता अरुण कुमार उपस्थित रहे। संयोजन विद्यालय के राजनीति विज्ञान प्रवक्ता अनिल शर्मा व हुडीना में पूनम चौहान ने किया।
विज्ञापन

पर्यवेक्षक संजय शर्मा ने कहा कि युवा संसद का उद्देश्य छात्रों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया और संसदीय कार्यप्रणाली से परिचित कराना है । पर्यवेक्षक अरुण कुमार ने कहा कि युवा संसद बच्चों की जिज्ञासा को शांत करता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को लोकतंत्र के महत्व और उसमें जनप्रतिनिधियों की भूमिका के विषय में बता सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज की युवा संसद में चुनाव बिल पर बहस की गई। इसके अलावा छात्र नेताओं ने सेना में महिलाओं के करियर, आयुष्मान भारत, पराली के निष्पादन, प्रदूषण, महिला सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर गहन चर्चा की। दोनों युवा संसद में प्रधानमंत्री के रूप में दीपेश व गर्वित ने शानदार अभिनय किया तो वंश, अंजली, सिया, राशि, पलक, महिमा, यश, लक्ष्मी ने पक्ष और विपक्ष के नेता, स्पीकर और प्रधानमंत्री जैसी भूमिकाएं निभाई। प्रियांसी, सानिया, साहिल, अनुष्का, प्रीति, नैन्सी, दीपा, मोनिका आदि ने शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के अंत में पर्यवेक्षक संजय शर्मा और अरुण कुमार ने युवा संसद विषय पर परिचर्चा भी आयोजित की। इस अवसर पर डॉ. सुमन लता, डॉ. सुषमा, नरेंद्र कुमार, दीपक कुमार, प्रीतम, सुखबीर, श्रद्धानंद, प्रमिला, उमा, पूनम चौहान, विक्रम ढाका रघुवीर सिंह व अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed