फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   death on the woman in the closet, feat of death due to heat

महिला की मौत, गर्मी से मौत की आशंका

Mon, 25 May 2020 10:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
death on the woman in the closet, feat of death due to heat
गांव गुढा रेलवे स्टेशन के पास रह रही एक प्रवासी महिला मजदूर की मौत हो गई। बिहार राज्य के लक्की सराय निवासी सरिता (30) ने 20 दिन पहले एक बच्चे को जन्म दिया था। पिछले दो दिन से क्षेत्र में 45 डिग्री तापमान चल रहा है। प्रवासी मजदूरों की कोठरी में पंखा तक नहीं है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि महिला की गर्मी से मौत हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मूल रूप से बिहार की निवासी सरिता अपने पति जयहिंद एवं तीन बच्चों के साथ गुढा केमला रेलवे स्टेशन के नजदीक एक टूटी कोठड़ी में रहतीी थी। वह और उसका पति मजदूरी करते थे। दो दिन से उसे उल्टी एवं दस्त हो रहे थे। सुबह लगभग दस बजे उसने कोठड़ी के अंदर ही दम तोड़ दिया। पति ने इसकी सूचना गेटमैन को दी। सूचना पाकर जीआरपी मौके पर पहुंची। शव को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ ले जाया गया। समाचार लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ था। प्राथमिक तौर पर माना जा रहा है कि महिला ने गर्मी के प्रकोप के कारण दम तोड़ दिया। मौत के असल कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। महिला का सबसे बड़ा बच्चा 5 वर्ष, दूसरा 2 वर्ष तथा तीसरा 20 दिन का ही बताया जा रहा है। आर्थिक तंगी और लॉकडाउन के कारण महिला के शव को बिहार ले जाना सबसे बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन

मृतक महिला रेलवे स्टेशन के साथ लगती एक कोठड़ी में एक वर्ष से अधिक समय से रह रही थी। दो दिन से वह बीमार थी। सुबह दस बजे उसने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ ले जाया गया है जहां पर उसका पोस्टमार्टम मंगलवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- धर्मबीर, जीआरपी चौकी इंचार्ज, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed