फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Dead body of youth found under suspicious circumstances in Baghot

Mahendragarh-Narnaul News: बाघोत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव

Sun, 21 Apr 2024 01:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found under suspicious circumstances in Baghot
महेंद्रगढ़। गांव बाघोत में एक मोबाइल टावर के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में 29 वर्षीय युवक का शव मिला। शनिवार को पुलिस ने नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में युवक के पिता के बयान पर कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

गांव बाघोत निवासी कर्मवीर ने बताया कि उसका 29 वर्षीय बेटा कपिलदेव शुक्रवार रात को घर से रात करीब 11 बजे निकला था। शनिवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि कपिल देव मृत अवस्था में मोबाइल टावर के नीचे पड़ा है। सूचना के बाद परिजनों के साथ मौके पर पहुंचकर देखा। कपिल देव के मोबाइल की तलाश करने पर मोबाइल टावर के ऊपर ही बनी कुर्सी नुमा सीढ़ी पर रखा मिला। उन्हें संदेह है कि कपिल देव रात के समय टावर पर चढ़ गया और टावर से गिरने से लगी चोटों के कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed