फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Dead body of missing policeman found in water tank of village Rivasa after four days

Mahendragarh-Narnaul News: चार दिन बाद गांव रिवासा के वाटर टैंक में मिला लापता पुलिसकर्मी का शव

Wed, 19 Feb 2025 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 19 Feb 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Dead body of missing policeman found in water tank of village Rivasa after four days
फोटो संख्या: 72 गांव रिवासा के जलघर पर खड़े ग्रामीण व पुलिस---संवाद
महेंद्रगढ़। शहर के राव तुलाराम चौक से 15 फरवरी शाम से लापता एक पुलिसकर्मी का शव मंगलवार को गांव रिवासा के जलघर में मिला है। जलघर कर्मी ने सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जलघर से बाहर निकाला। सदर थाना पुलिस ने इसकी सूचना और फॉरेंसिक टीम ने मृतक पुलिसकर्मी के पास मिले दस्तावेजों की जांच की।
विज्ञापन

मौके पर गांव रिवासा के ग्रामीणों के अलावा शहर थाना और सदर थाना की टीम भी मौजूद रही। मृतक पुलिसकर्मी हाल ही में मधुबन में ट्रेनिंग कर रहा था और 15 फरवरी को शाम को घर आ रहा था। मृतक ने शहर के राव तुलाराम चौक पर पहुंचकर परिजनों को फोन किया था, लेकिन उसके बाद संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक लापता हो गया था।
विज्ञापन

पुलिसकर्मी ने 15 फरवरी को राव तुलाराम चौक पहुंचकर परिवार वालों से बात की और जल्द घर पहुंचने की बात कही थी, लेकिन घर नहीं पहुंचा। छोटे भाई की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था। गांव उष्मा पुर निवासी जितेंद्र ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उसका बड़ा भाई 29 वर्षीय आनंद कुमार हरियाणा पुलिस में नौकरी करता है। वह गत अक्टूबर माह में ग्रुप सी की भर्ती में चयनित हुआ था। इस समय वह मधुबन में ट्रेनिंग कर रहा था। 15 फरवरी को आनंद कुमार मधुबन से स्वीकृति लेकर घर आ रहा था। शाम करीब सात बजे उसके दोस्त से मोटरसाइकिल लेकर दादरी से घर के लिए चला था। करीब दस बजे उसके भाई ने अपने मोबाइल से अपने ससुर नरेश निवासी महेंद्रगढ़ को मोबाइल फोन कर कहा कि वह राव तुलाराम चौक महेंद्रगढ़ पर पहुंच गया है। उसके बाद आनंद ने अपनी पत्नी के मोबाइल पर कहा कि वह महेंद्रगढ़ आ चुका है और अब वह घर आ रहा है। लेकिन उसका भाई आनंद घर नहीं पहुंचा और फिर उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। उसके परिवार के सदस्य आनंद कुमार की तलाश करते रहे। मृतक के भाई की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक उज्जवल कुमार ने बताया कि भाई के बयान पर 16 फरवरी को गुमशुदगी दर्ज की गई थी। मंगलवार को सुबह सूचना मिली कि रिवासा जलघर में एक शव मिला है। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed