फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Dead body found in mutilated condition on Singhana road located Narnaul-Mahendragarh bypass

नारनौल-महेंद्रगढ़ बाईपास स्थित सिंघाना रोड पर क्षत विक्षत अवस्था में मिला शव

Tue, 12 Apr 2022 10:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Dead body found in mutilated condition on Singhana road located Narnaul-Mahendragarh bypass
नारनौल-महेंद्रगढ़ बाईपास पर स्थित सिंघाना चौक के पास मंगलवार की सुबह पुलिस ने एक शव बरामद किया। जिसके चेहरे एवं छाती पर तेज हथियारों से वार किया हुआ था। उसके बायें हाथ पर मां-बेटे का टेटू बना हुआ था। पुलिस ने इसे ब्लाइंड मर्डर करार दिया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसपी चंद्र मोहन तथा डीएसपी नरेंद्र सागवान ने मौका मुआयना किया तथा पुलिस कर्मचारियों को जांच के आदेश दिए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा नागरिक अस्पताल में रखवा दिया। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नारनौल-महेंद्रगढ़ बाईपास पर स्थित सिंघाना चौक के पास राहगीरों ने शव देखा। सूचना पाकर मौके पर अपनी टीम के साथ पहुंचे शहरी थाना प्रभारी ने मुआयना किया। मृतक की छाती से लेकर चेहरे तक कई वार किए हुए थे। उसके चेहरे को तेजधार हथियार से इतना काटा हुआ ताकि उसकी पहचान न हो सके। पुलिस का मानना है कि अज्ञात आरोपी दूसरे स्थान पर इसकी तेजधार हथियार से निर्मम हत्या की है और शव को कार में डालकर यहां फेंक कर गए हैं।
विज्ञापन

मौके पर मिली बीयर की खाली तीन बोतलें
मौके पर शव की कुछ दूरी पर बीयर की खाली तीन बोतलें मिली हैं। मौके पर पहुंचे फ्रिंगर प्रिंटस एक्सपर्ट अमित कुमार ने खाली बीयर की बोतलों से फिंगर प्रिंटस उठाए। पुलिस ने खून से सनी मिट्टी के भी सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की नहीं हो पाई शिनाख्त
मृतक के बाएं हाथ पर मां बेटे का टेटू बना हुआ है जिसके नीचे मां शब्द लिखा है। उसे नीचे अंग्रेजी में मोहित/रोहित लिखा हुआ दिखाई दे रहा है लेकिन दो अक्षर मिटे होने की वजह से नाम क्लीयर नहीं हो रहा। उसने सफेद रंग की टी-शर्ट तथा काले रंग का लोवर पहना हुआ था।

सिंघाना चौक पर सुबह शव बरामद हुआ था। उसकी किसी ने तेजधार से निर्मम हत्या की है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा नागरिक अस्पताल के शव ग्रह में रखवा दिया है। पुलिस ने महाबीर चौकी इंचार्ज गोविंद के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। ब्रह्मप्रकाश, थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed