{"_id":"57697fa04f1c1bdf7db48240","slug":"dc-meeting-instruction-to-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोषणाओं से जुड़े सारे रिकार्ड करें अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घोषणाओं से जुड़े सारे रिकार्ड करें अपडेट
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Wed, 22 Jun 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
रिकार्ड को करें अपडेट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री के एडिशनल प्रिंसिपल सेक्रेटरी राकेश गुपरा 23 जून को स्थानीय पंचायत भवन में गुरुग्राम मंडल के सभी उपायुक्तों की बैठक लेंगे। इस दौरान मंडलायुक्त भी मौजूद रहेंगे। इस संबंध में मंगलवार को उपायुक्त संजीव वर्मा ने लघु सचिवालय में सभी अधिकारियों की बैठक ली और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अधिकारी मुख्यमंत्री घोषणाओं से जुड़े हुए सारे रिकार्ड को अपडेट कर लें। जो काम लंबे समय से लंबित हैं उन्हें जल्द से जल्द निपटाएं। डीसी ने कहा कि सीएम विंडो में आई शिकायतों का भी तुरंत समाधान करें।
पीड़ित पक्ष की शिकायत दूर करके जल्द से जल्द उन्हें न्याय दें। सीएम विंडो की शिकायतों को मुख्यमंत्री खुद भी देखते हैं इसलिए अधिकारी पूरी गंभीरता के साथ काम करें। इस दिन सीएम विंडो व मुख्यमंत्री की घोषणाओं के अलावा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ व आधार कार्ड व अन्य विषयों के बारे में भी एपीएस बैठक लेंगे। उपायुक्त ने सीएमओ को निर्देश दिए कि वे जितनी भी एफआईआर पीसी पीएनडीटी केस में हुई हैं उसके बाद कोर्ट में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी अपने बयान से पलटे हैं उनका रिकार्ड तैयार करें। इन सभी लोगों के खिलाफ मुख्यालय को लिखें ताकि उन पर भी कड़ी कार्रवाई हो। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त आरएस वर्मा, एसडीएम सुरेश कासवां, नगराधीश कैप्टन मनोज खत्री आदि थे।