फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Date palm business heats up in winter

Mahendragarh-Narnaul News: ठंड में गर्म हुआ खजूर का कारोबार

Fri, 16 Jan 2026 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 16 Jan 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Date palm business heats up in winter
महेंद्रगढ़। सर्दी के मौसम में खजूर की मांग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। खजूर के इस्तेमाल से शरीर में गर्माहट बनी रहती है। साथ ही ऊर्जा भी मिलती है। खजूर की बढ़ती मांग के चलते खजूर का कारोबार बढ़ा है।
विज्ञापन

वर्तमान में प्रतिदिन करीब एक क्विंटल खजूर की खपत हो रही है, जो बीते दिनों की तुलना में कहीं अधिक है। दुकानदार राजेंद्र यादव, संजय, रवि, महाबीर ने बताया कि बाजार में खजूर 100 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिक रहा है।
विज्ञापन

सर्दी के मौसम में इसकी मांग बढ़ने से कारोबार में भी तेजी आई है। सब्जी मंडी में खजूर की आपूर्ति दिल्ली से हो रही है। दिल्ली की थोक मंडियों से खजूर मंगवाकर महेंद्रगढ़ की सब्जी मंडी में उतारा जा रहा है, जहां से यह शहर के बाजारों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों की दुकानों तक पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सक मोहित ने बताया कि खजूर की बढ़ती मांग का मुख्य कारण इसके सेहत से जुड़े फायदे हैं। खजूर को ऊर्जा का अच्छा स्रोत माना जाता है। इसमें प्राकृतिक शर्करा भरपूर मात्रा में पाई जाती है, जो शरीर को तुरंत ताकत देती है।

सर्दी के मौसम में खजूर का सेवन शरीर को अंदर से गर्म रखने में सहायक होता है। खजूर में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है।
सर्दियों में दूध के साथ खजूर का सेवन विशेष रूप से लाभकारी माना जाता है। बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं के लिए यह काफी फायदेमंद है। ठंड का प्रकोप इसी तरह बना रहा तो आने वाले दिनों में खजूर का कारोबार और अधिक बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed