{"_id":"67e5936f203d0268c0100070","slug":"darkness-under-the-tricolor-light-without-security-and-supervision-narnol-news-c-203-1-sroh1012-116037-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बिना सुरक्षा व देखरेख तिरंगा लाइट के नीचे अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बिना सुरक्षा व देखरेख तिरंगा लाइट के नीचे अंधेरा
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। देखरेख के अभाव में शहर में लगाई गई तिरंगा लाइटें केवल एक माह ही शहर की सुंदरता बढ़ा पाई। अब आए दिन शरारती तत्वों द्वारा तिरंगा लाइट चोरी की जा रही हैं। देखरेख व लाइटें लगाने का टेंडर लेने वाले ठेकेदार की ओर से नपा को लिखित शिकायत देकर अवगत कराया गया है। शहर के मुख्य रास्तों पर करीब पांच लाख रुपये की लागत से 200 तिरंगा लाइट लगाई गई थी। अब आए दिन यह लाइट चोरी हो रही हैं या क्षतिग्रस्त कर दी जाती हैं।
ठेकेदार विजय ने बताया कि नगर पालिका की ओर से शहर में तिरंगा लाइट लगाने के लिए अक्तूबर में करीब 9 लाख रुपये का टेंडर लगाया था। 9 दिसंबर को टेंडर अलॉट कर दिया गया। एक माह पहले लाइटें लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। शहर के राव तुलाराम चौक से बालाजी चौक, रिवासा फ्लाईओवर, माजरा चुंगी से रेलवे फाटक तक, कैंची मोड, बालाजी चौक से मसानी चौक, मसानी चौक से परशुराम चौक, परशुराम चौक से कॉलेज रोड, परशुराम चौक से बालाजी चौक, बाला जी चौक से रेलवे रोड, विश्वकर्मा चौक से डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक तक तिरंगा लाइट लगाई गई थी।
शरारती तत्वों की ओर से शहर के विभिन्न स्थानों से तिरंगा लाइटों को तोड़ दिया गया। लाइटों को तोड़ने से करीब 15 से 20 लाइट खराब हो गई। रिवासा पुल, कैंची मोड़, मोहल्ला महायचान, मोदाश्रम मंदिर मार्ग, राव तुलाराम चौक से हुड्डा पार्क तक लाइटें खराब हो चुकी हैं। नगर पालिका अधिकारियों को इसकी लिखित शिकायत दी जा चुकी है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
- वर्जन:
शहर में शरारती तत्वों की ओर से तिरंगा लाइटें तोड़ने की ठेकेदार ने शिकायत दी है। ठेकेदार को जल्द ही क्षतिग्रस्त लाइटें लगवाने को कहा जा चुका है। वहीं, शरारती तत्वों के खिलाफ नगर पालिका एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
-संजोग शर्मा, एमई, नगर पालिका