फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   DAP fertilizer being distributed under police guard in Mahendragarh

Mahendragarh: पुलिस पहरे में बंट रही डीएपी खाद, बिक्री केंद्र के बाहर लाइन में लगने को लेकर हुई कहासुनी

Mon, 17 Oct 2022 01:37 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 17 Oct 2022 01:37 PM IST
सार

जिले के किसानों को अक्तूबर माह में 5110 एमटी खाद की आवश्यकता है लेकिन अभी तक महज 1200 एमटी खाद ही उपलब्ध हो पाया है। सरकारी केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन
DAP fertilizer being distributed under police guard in Mahendragarh
महेंद्रगढ़ में पुलिस पहरे में डीएपी के लिए खड़े लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

महेंद्रगढ़ क्षेत्र में सरसों का सीजन शुरू होते ही डीएपी खाद के लिए मारामारी शुरू हो गई है। सोमवार को जैसे ही किसानों को सरकारी खाद बिक्री केंद्र रेलवे रोड पर 500 बैग खाद आने की सूचना मिली तो सुबह सात बजे ही वे लाइनों में लग गए। खाद लेने के लिए महिला किसानों की अधिक भीड़ जुटी।

विज्ञापन


इस दौरान लाइन में लगने को लेकर दो महिला व दो पुरुष किसानों के बीच काफी कहासुनी हुई। पहले खाद लेने के प्रयास में आपस में किसानों की कहासुनी के बाद झगड़े की आशंका को देखते हुए खाद बिक्री केंद्र के कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर किसानों को लाइन में लगवाया। 
विज्ञापन


जिले के किसानों को अक्तूबर माह में 5110 एमटी खाद की आवश्यकता है लेकिन अभी तक महज 1200 एमटी खाद ही उपलब्ध हो पाया है। ऐसे में सरकारी केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। सरसों बिजाई के लिए अनुकूल मौसम होते ही किसानों ने तैयार खेतों में बिजाई आरंभ कर दी है लेकिन खाद के अभाव में किसान दर-दर भटकने को मजबूर हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed