{"_id":"68a622862e1584884505443d","slug":"dahina-ranks-first-in-four-day-cricket-competition-narnol-news-c-203-1-sroh1011-119403-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: चार दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में डहीना पहले स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: चार दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में डहीना पहले स्थान पर
Thu, 21 Aug 2025 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 21 Aug 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:64- गांव रसूलपुर में बाबा भैया क्रिकेट प्रतियोगिता में टीम को सम्मानित करते कमेट
कनीना। उपमंडल के गांव रसूलपुर में चार दिवसीय बाबा भैया क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि जिला पार्षद जीवन राम रहे।
खंड समिति सदस्य अरुण कोच ने बताया कि रसूलपुर गांव में इस वर्ष भी चार दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया।
क्रिकेट प्रतियोगिता में महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी, भिवानी, झज्जर सहित अन्य अन्य जिलों की 22 टीमों ने भाग लिया। इसमें डहीना की टीम पहले स्थान पर रही। 15 हजार रुपये का इनाम देकर सम्मानित किया गया। दूसरे स्थान पर करीरा की टीम रही। इसको 11 हजार रुपये का नकद इनाम देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि जीवन राम जिला पार्षद ने कहा कि खेल से स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। उन्होंने बताया कि खेल अनुशासन को सिखाता है। उन्होंने खिलाड़ियों से मेहनत करने की अपील की। इस अवसर पर राजेश कमांडो, योगेश, भीम, हर्ष, नवदीप, यशपाल, कुलदीप आदि मौजूद रहे।