फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Cyclothon today on the theme of sports-drug free Haryana

Mahendragarh-Narnaul News: खेल युक्त-नशा मुक्त हरियाणा थीम पर साइक्लोथॉन आज

Sat, 30 Aug 2025 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 30 Aug 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Cyclothon today on the theme of sports-drug free Haryana
फोटो नंबर-01साइक्लोथोन यात्रा के संबंध में अधिकारियों की बैठक लेते सीटीएम डॉ मंगलसेन। स्रोत-प
नारनौल। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाए जा रहे राष्ट्रीय खेल दिवस के समापन समारोह पर जिला प्रशासन की ओर से 31 अगस्त को साइक्लोथॉन का आयोजन किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव सुबह 10 बजे लघु सचिवालय प्रांगण से हरी झंडी दिखाकर साइक्लोथॉन को रवाना करेंगी।
विज्ञापन

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री एवं नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव और महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के संबंध में शनिवार को नगराधीश डॉ. मंगलसेन ने लघु सचिवालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक की और जिम्मेदारी तय की।
विज्ञापन

नगराधीश ने बताया कि 29 से 31 अगस्त तक मनाए जा रहे राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में समापन समारोह पर खेल युक्त, नशा मुक्त हरियाणा थीम पर साइक्लोथॉन का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह साइक्लोथॉन यात्रा सुबह 10 बजे लघु सचिवालय से शुरू होकर महावीर चौक, बस स्टैंड, गौशाला रोड, पुलिस लाइन, जैन भवन से वापस महावीर चौक होते हुए लघु सचिवालय में समाप्त होगी।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार के निर्देश अनुसार जिला प्रशासन की ओर से सभी प्रकार की तैयारी पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed