फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Cyclonic circulation changes weather, maximum temperature 39.8 degrees

साइक्लोनिक सर्कुलेशन से मौसम में आया बदलाव, अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री

Wed, 14 Apr 2021 10:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Cyclonic circulation changes weather, maximum temperature 39.8 degrees
मौसम में बदलाव आने से अधिकतम पारे में गिरवाट दर्ज की गई है। मंगलवार को अधिकतम पारा 41.6 था जो कि बुधवार को 39.8 डिग्री से.रहा। मौसम विभाग के अनुसार 16 और 17 अप्रैल का हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के अनुसार राज्य में पिछले पांच दिनों से मौसम आमतौर पर खुश्क व गर्म रहा है। 14 से 20 अप्रैल तक राज्य में वीरवार तक आमतौर पर खुश्क व गर्म रहने की संभावना है। परंतु पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव व राजस्थान के ऊपर बनने वाले साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण 15 अप्रैल देर रात से मौसम में बदलाव होने की संभावना है। जिससे राज्य में 16 व 17 अप्रैल के अलावा 20 अप्रैल को बादलवाई, बीच बीच में तेज हवाएं चलने तथा कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की भी संभावना है। कृषि विभाग के अनुसार ऐसे में गेहूं व अन्य फसलों की कटाई व कढ़ाई करते समय बदलते मौसम का ध्यान देने की जरूरत है। गेहूं की कटी हुई फसल के बंडल अच्छी प्रकार से बांधे ताकि तेज हवाएं चलने से उड़ न सके। गेहूं, सरसों व अन्य फसलों को बेचने के लिए मंडी ले जाते समय तिरपाल आदि का प्रबंध रखे। तेज हवाएं चलने व बारिश की संभावना को देखते हुए गेहूं की तूड़ी/भूसा आदि को अवश्य ढके या सुरक्षित स्थानों पर रखे। नरमा कपास की बिजाई करते समय बदलते मौसम को अवश्य ध्यान रखे। खेतों की नमी को संरक्षित करें व बिजाई रोक ले।
विज्ञापन

तापमान डिग्री से. में
दिनांक- अधिकतम- न्यूनतम
14 अप्रैल-39.8-18.4
13 अप्रैल-41.6-18.0
12 अप्रैल-41.2-17.0
11 अप्रैल-39.5-15.5
10 अप्रैल-38.8-14.5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed