फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Cyber ??thugs transfer 16800 rupees from credit card to another accoun

साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड से 16800 रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर किए

Thu, 15 Apr 2021 11:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Cyber ??thugs transfer 16800 rupees from credit card to another accoun
साइबर ठगों ने गांव गुढ़ा के निवासी कपिल के खाते से अज्ञात व्यक्ति ने16800 रुपये किसी अकाउंट में ट्रांसफर कर लिए। कपिल ने पुलिस को शिकायत देकर ठगी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पैसा वापस दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

गुढ़ा निवासी कपिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास एसबीआई बैंक का क्रेडिट कार्ड है। जिसमें से 9 अप्रैल को उसके खाते से 16800 रुपये अपने किसी अन्य अकाउंट में ट्रांसफर हो गए। उसे 10 अप्रैल को इस बारे में जानकारी मिली। 11 अप्रैल को रविवार होने की वजह से उसे उसने सोमवार को बैंक में इस संबंध में शिकायत दी। उसके बाद अब उसने पुलिस चौकी में शिकायत दी है। पुलिस ने कपिल की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। महेंद्रगढ़ जिले में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिसमें एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड से पैसे निकाले जाने के मामले सबसे अधिक हैं। पिछले सप्ताह सतनाली के एक पूर्व सैनिक के खाते से साइबर ठगों ने 30 हजार रुपये निकाल लिए थे। जिसकी पुलिस जांच कर रही है। अब तक पुलिस साइबर ठगों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed