फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Crowd gathered in civil hospital after two days holiday

Mahendragarh-Narnaul News: दो दिन के अवकाश के बाद नागरिक अस्पताल में उमड़ी भीड़

Tue, 25 Jun 2024 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 25 Jun 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Crowd gathered in civil hospital after two days holiday
फोटो संख्या:70- नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में ओपीड़ी के बाहर लगी मरीजों की लंबी लाइन --स्रोत--स
महेंद्रगढ़। उमस भरी गर्मी के कारण पिछले तीन दिनों से नागरिक अस्पताल में सोमवार को ओपीडी का आकड़ा 600 पार हो गया। दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार को अस्पताल में लंबी लाइन लगी रही।
विज्ञापन

मौसम में उमस होने के कारण लोगों की सेहत से संबंधित परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं। अस्पताल में सीने में दर्द, बुखार, शरीद दर्द, जोड़ो के, शरीर में दर्द की समस्या से परेशान मरीज अधिक आ रहे हैं। इन बीमारियों संबंधित अस्पताल में एक दिन में 300 मरीज पहुंच रहे है। मरीजों का पर्ची कटवाने के लिए लंबी कतारों में लगना पड़ा। अधिक भीड़ होने के कारण चार कर्मचारियों की विशेष तैनाती कर ओपीडी की पर्ची बनाई गई। चिकित्सकों ने बताया कि सबसे अधिक मरीज सीने में दर्द, बुखार, शरीर दर्द, जोड़ों में दर्द, शरीर में ऐंठन के आ रहे हैं। नागरिक अस्पताल में गर्भवती लिए भी शिविर लगाया गया। इसके साथ-साथ नसबंदी व नलबंदी शिविर भी लगाया गया।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में वायरल बुखार के मरीज अधिक आ रहे हैं
नागरिक अस्पताल में बुखार, जोड़ों के दर्द, वायरल बुखार, पेट संबंधित सहित अन्य रोगों की चपेट में आन वाले रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है। भीषण गर्मी से हड्डी से संबंधित दर्द भी बढ़ जाता है। बीमारियों से संबंधित 300 से अधिक केस आ रहे है। ओपीडी में सोमवार को भीड़ होने के कारण स्पेशल चार कर्मचारियों की डयूटी लगाई जाती है ताकि मरीजों लाइन अधिक देर खड़ा न रहना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान जीवन शैली में लगभग हर दूसरा व्यक्ति किसी न किसी समस्या से जूझ रहा है। इसके पीछे कहीं न कहीं हमारा खानपान, हमारी खराब दिनचर्या और हमारा अनुशासन का पालन न करने की आदतें शामिल है। वहीं अब उमसभरी गर्मी के कारण जोड़ों का दर्द, उल्टी, दस्त, त्वचा का इंफेक्शन, वायरल बुखार, सिर दर्द सहित अन्य प्रकार की परेशानियां बढ़ गई हैं। उमस के मौसम में शरीर को लगातार आने वाले पसीने से त्वचा में एलर्जी होने का खतरा बढ़ जाता है।
डॉ. अमित शर्मा, हड्डी रोग विशेषज्ञ

फोटो संख्या:70- नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में ओपीड़ी के बाहर लगी मरीजों की लंबी लाइन --स्रोत--स

फोटो संख्या:70- नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में ओपीड़ी के बाहर लगी मरीजों की लंबी लाइन --स्रोत--स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed