फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   crore to be spent on urban projects ranging from drainage systems to an auditorium

Mahendragarh-Narnaul News: शहरी में जल निकासी से ऑडिटोरियम तक 23 प्रोजेक्टों पर खर्च होंगे 139.56 करोड़

Sun, 26 Jul 2026 10:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
crore to be spent on urban projects ranging from drainage systems to an auditorium
फोटो संख्या:58- नगर पालिका महेंद्रगढ़--संवाद
महेंद्रगढ़। नगर पालिका ने शहर के विकास के लिए 23 परियोजनाओं की सूची तैयार की है। इनको पूरा करने के लिए 139.56 करोड़ रुपये का बजट आकलन बनाया है। इन योजनाओं से शहर की सूरत बदलने की उम्मीद है। नगर पालिका अगस्त की शुरुआत में मुख्यमंत्री के पास बजट प्रस्ताव भेजेगी।
विज्ञापन

पिछले चार सालों में नगर पालिका अधिकारियों की खींचतान और आपसी अनुचित रवैये के कारण शहर का विकास ठप पड़ा था। इस अवधि में कोई बड़ा प्रोजेक्ट शुरू नहीं हो पाया। अब नगर पालिका ने सभी मनमुटाव खत्म कर काम करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

तैयार आकलन के अनुसार, जल निकासी प्रणाली का विकास और सुधार सबसे महंगी परियोजना है। इस पर 22.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। 500 सीटों वाले ऑडिटोरियम के निर्माण पर 19.31 करोड़ रुपये की लागत आएगी। विभिन्न आंतरिक सड़कों के निर्माण और विशेष मरम्मत के लिए 15 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख विकास परियोजनाएं
शहर में 11.85 करोड़ रुपये से लाइब्रेरी का निर्माण होगा। 9.43 करोड़ रुपये से सड़क प्रकाश व्यवस्था, एलईडी लाइट और सजावटी पोल लगाए जाएंगे। वार्ड 13 में सामुदायिक केंद्र के निर्माण पर 8.64 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बॉय कॉलेज के पीछे 8.25 करोड़ रुपये से एक पार्क विकसित किया जाएगा। हुडा पार्क में 4.99 करोड़ रुपये से इनडोर स्टेडियम का निर्माण होगा।
यातायात और सड़क सुधार
यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए मौजूदा नगर परिषद कार्यालय के स्थान पर बहुस्तरीय पार्किंग बनेगी। इस पर 6.24 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। शहर में स्मार्ट ट्रैफिक प्रबंधन प्रणाली और एकीकृत नियंत्रण केंद्र की स्थापना पर 3.93 करोड़ रुपये लगेंगे। सैनीपुरा से पंचमुखी मंदिर तक सड़क निर्माण पर 49.55 लाख रुपये खर्च होंगे। ब्रह्मचारी रोड से बीआर आंबेडकर चौक तक सामुदायिक केंद्र के माध्यम से सड़क का निर्माण होगा। मॉडल संस्कृति स्कूल से भाई राम सिंह कोठी तक दोनों ओर नालियों का निर्माण 81.27 लाख रुपये की लागत से होगा।
सार्वजनिक स्थानों का सुंदरीकरण
शहर की जल निकासी प्रणाली के विकास और सुधार के लिए 22.50 करोड़ रुपये का बड़ा बजट रखा गया है। वार्ड एक से 15 तक विभिन्न आंतरिक सड़कों की विशेष मरम्मत पर 15 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वर्तमान में शहर के पार्क और सड़कों के हालात दयनीय हैं। अब योजना के अनुसार शहर में पार्कों को विकसित किया जाएगा। सार्वजनिक स्थानों पर भी पेंटिंग और पौधों से सुंदरीकरण किया जाएगा।


-----------
वर्जन:
नगर पालिका की ओर से एक वर्ष के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। अब यह योजना मंजूरी के लिए सीएम के पास भेजी जाएगी। योजना स्वीकृत होने और बजट जारी होने पर टेंडर प्रक्रिया पूरी कर एक साल में सभी परियोजनाएं धरातल पर उतारी जाएंगी। -रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed