{"_id":"6054e8698ebc3ee64917d512","slug":"crop-purchase-1-april-registration-narnol-news-rtk600704442","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह मंडियों में एक अप्रैल से शुरू होगी खरीद, 65 हजार किसानों ने कराया पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह मंडियों में एक अप्रैल से शुरू होगी खरीद, 65 हजार किसानों ने कराया पंजीकरण
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। एक अप्रैल से शुरू होने वाली सरसों की खरीद के लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। उपायुक्त ने खरीद एजेंसी के अधिकारियों और मार्केट कमेटी सचिवों की बैठक ली और खरीद को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस बार चना, जौ, सूरजमुखी फसल भी समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएंगी। जिले में छह मंडियों में फसलों की खरीद होगी।
सरसों की फसल की कटाई हो चुकी है। किसान फसल निकालने की तैयारी में जुटे हैं। अगले सप्ताह में अधिकतर किसानों की फसल तैयार हो जाएगी। फसल बेचने के लिए किसानों को मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य था। जिले में 65644 किसानों ने अपनी फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए पंजीकरण कराया है। जिसमें गेहूं के लिए 11640, सरसों के लिए 57832, चना 9623 तथा जौ 156 किसानों ने पंजीकरण करवाया है।
खरीद से पहले किसानों के पास जाएगा मैसेज
एक अप्रैल से गेहूं एवं सरसों की सरकारी खरीद शुरू हो रही है। किसानों का शेड्यूल अल्फाबेट गांव या नाम से हो सकता है। या फिर गांव वाइज भी हो सकता है। अभी इसका शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। यह शेड्यूल खरीद से एक दिन पहले हरियाणा स्टेट एग्रीक्लचर मार्केटिंग बोर्ड की ओर से किया जाएगा। जिस दिन किसान का नंबर आएगा उससे पहले उसके रजिस्टर्ड फोन नंबर पर मैसेज चला जाएगा। उसी दिन किसान की फसल की खरीद होगी।
विज्ञापन
---------------------------------------------------
खंड पंजीकृत किसान
अटेली 9921
कनीना 13337
महेंद्रगढ़ 14129
नांगल चौधरी 10512
नारनौल 13263
सतनाली 5258
कुल 65644
------------------------------------------
फसलों का समर्थन मूल्य
सरसों 4650
गेहूं 1975
जौ 1600
चना 5100
सूरजमुखी 5327
वर्जन
एक अप्रैल से सरसों एवं गेहूं की खरीद शुरू होगी। मार्केट कमेटी अपनी तैयारी कर रहा है। इस पर जे फॉर्म कटने के तीन दिन के अंदर फसल का भुगतान हो जाएगा। उठान भी 48 घंटे में होगा। हम खरीद के लिए तैयारी कर रहे हैं।
- हरिकिशन, सहायक सचिव, मार्केट कमेटी महेंद्रगढ़।