फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   crop market, acs, checking, crop purchase

एसीएस ने किया मंडी का निरीक्षण, उठान के दिए निर्देश

Fri, 09 Apr 2021 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
crop market, acs, checking, crop purchase
महेंद्रगढ़। अतिरिक्त प्रधान सचिव वी राजा शेखर शुक्रवार को महेंद्रगढ़ की अनाज मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से फसलों की खरीद प्रक्रिया की जानकारी ली। मंडी में गेहूं के उठान की प्रक्रिया में तेजी के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को एससीएस वी. राजा शेखर ने महेंद्रगढ़ अनाज मंडी पहुंचे। उन्होंने मंडी कार्यालय में अधिकारियों की बैठक ली। मार्केट कमेटी सचिव बसंत कुमार से एक अप्रैल से 9 अप्रैल तक गेट पास का रिकॉड लिया। गेहूं की कम आवक के बारे में रिपोर्ट ली। मंडी के अधिकारियों ने बताया कि अभी गेहूं निकालने की प्रक्रिया चल रही है। जिस कारण गेहूं की आवक अभी कम है। अगले सप्ताह से गेहूं की आवक में तेजी आने की संभावना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को किसी प्रकार की समस्या नहीं आने देें। फसलों का उठान जल्द से जल्द कराया जाए। किसानों को समय पर भुगतान कराने के लिए जे फार्म की प्रक्रिया को पूरा कराएं। बता दें एक अप्रैल से प्रदेश की मंडियों में गेहूं और सरसों की खरीद शुरू हो गई थी। शहर की मंडी में अब तक सरसों का खाता नहीं खुल पाया है। गेहूं के भी प्रतिदिन पांच-सात गेट पास कट रहे हैं। पिछले दो दिन में 2901 बैग गेहूं की खरीद की जा चुकी है। सरकार ने आदेश अनुसार 72 घंटों में किसानों के खातों भुगतान करने के आदेश हैं। इस मौके पर एसडीएम दिनेश कुमार, मार्केट सचिव बसंत कुमार, हैफेड खरीदार संजीव कुमार, जेई अनिल कुमार, धर्मबीर पटवारी, धन्ना राम, बिजेंद्र सिंह, मुकेश झुकिया, दीपक आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

रिकॉर्ड को अपडेट करें
वी राजा शेखर ने कहा कि अधिकारी अपने रिकॉर्ड को मेनटेन करें। किसी भी रिकॉर्ड में गलती नहीं होनी चाहिए। अधिकारी खरीद के बारे में उच्च अधिकारियों को जानकारी प्रदान करें। मेरी फसल मेरा ब्योरा से पूरी जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed