{"_id":"65f0b287f26e0dc53709ace6","slug":"crop-is-ready-incidents-of-arson-will-increase-department-is-short-of-personnel-narnol-news-c-196-1-nnl1004-110267-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: फसल पककर तैयार, आगजनी की बढ़ेगी घटना, विभाग के पास कर्मियों की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: फसल पककर तैयार, आगजनी की बढ़ेगी घटना, विभाग के पास कर्मियों की कमी
Wed, 13 Mar 2024 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 13 Mar 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। सरसों व गेहूं की फसल खेतों में तैयार खड़ी है। कटाई के समय आगजनी की घटना ज्यादा होती हैं। इनसे निपटने के लिए दमकल केंद्र पर कर्मियों की कमी बनी हुई है।
एक दमकल गाड़ी पर पांच कर्मचारियों की आवश्यकता होती है। स्टॉफ की कमी होने से दो-तीन कर्मचारियों से काम चलाना पड़ रहा है। वहीं नियमानुसार तीनों शिफ्ट के लिए एक दमकल गाड़ी पर 15 कर्मी होने आवश्यक है। बीते वर्ष अटेली में भी दमकल केंद्र शुरू किया गया था, वहीं अभी नांगल चौधरी में दमकल केंद्र के लिए भवन का निर्माण किया जा रहा है। इसके बाद वहां भी कर्मियों की आवश्यकता होगी, लेकिन बीते वर्षों से दमकल कर्मियों की कमी बनी हुई है। ऐसे में अप्रैल व मई माह में ज्यादा आगजनी की घटना होती है।
वर्ष 2023 में 174 जगह हुई थी आगजनी की घटना
वर्ष 2023 में 174 स्थानों पर आगजनी की घटना हुई थी। जिनमें सबसे ज्यादा अप्रैल, मई व जून माह में हुई थी। इस बार भी स्टॉफ कर्मियों की कमी बाधा बन रही है। हालांकि जुलाई से अक्तूबर माह तक बारिश का दौर चलने से आगजनी की घटना कम हो जाती है। इसे बाद सर्दी के सीजन में भी आगजनी की घटना कम देखने को मिलती है, लेकिन फसल कटाई से लेकर गर्मी के सीजन तक आगजनी ज्यादा होती है।
विज्ञापन
किसान बिजली के तार व सड़क से दूर एकत्रित करें फसल
अक्सर किसान की छोटी सी लापरवाही उसकी 6 माह की मेहनत जल कर खाक हो जाती है। किसान को फसल कटाई के बाद बिजली के तार से फसल दूर एकत्रित करनी चाहिए। सड़क किनारे भी फसल एकत्रित करने से किसान को बचना चाहिए ताकि किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।
जिले में दमकल केंद्र की गाड़ी व कर्मचारियों की संख्या
दमकल केंद्र दमकल गाड़ी कर्मचारी आवश्यकता
नारनौल 05 20 75
महेंद्रगढ़ 04 18 60
कनीना 01 05 15
अटेली 01 01 15
किसान फसल को आगजनी से बचाने के लिए बिजली के तार व सड़क किनारे एकत्रित न करे। अगर कोई आगजनी की घटना होती है तो तुरंत डायल 101, 112 व 100 नंबर पर संपर्क करे ताकि समय पर गाड़ी पहुंच कर आग पर काबू पा सके। रिक्त पदों को भी भरने के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया है।
राजबीर सिंह, जिला अधिकारी नारनौल।