{"_id":"6169cb7c65529d79962532b7","slug":"criminals-who-came-out-on-bail-spread-panic-narnol-news-rtk6271266172","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमानत पर बाहर आए अपराधियों ने फैलाई दशहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमानत पर बाहर आए अपराधियों ने फैलाई दशहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आए मोहनपुर निवासी प्रदीप जुराट ने नगर में दहशत फैलाने के मकसद से दो वारदात को अंजाम दिया। उसने प्रियंका ढाबे से एक युवक का अपहरण कर उसकी पिटाई कर बस स्टैंड के पास छोड़ा। वहीं दूसरी वारदात उसने रंगदारी के मकसद से बीकानेर मिष्ठान भंडार पर की। यहां उसने तोड़फोड़ करते हुए बारह हजार रुपये भी दुकानदार से छीन लिए। शिकायत मिलने पर पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया । प्रदीप पर मारपीट व रंगदारी मांगने के करीब दर्जन भर मामले पुलिस थाने में दर्ज है।
जानकारी के अनुसार गांव मोहनपुर निवासी प्रदीप जुराट दो रोज पहले ही न्यायालय से जमानत मिलने पर जेल से बाहर आया है। आते ही दिन के समय प्रियंका ढाबा से गांव तोबडा निवासी सचिन नामक युवक का अपहरण कर मारपीट करने के उपरांत उसे कारिया बस स्टैंड पर छोड़ दिया था। जिसका पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इसी रात 10 बजे पुराने बस स्टैंड पर बीकानेर मिष्ठान भंडार की दुकान पर रंगदारी मांगते हुए ताबड़तोड़ हमला करके लाखों रुपये का नुकसान कर दिया। वहीं 12 हजार की नकदी भी छीन कर ले गए। बताया जाता है कि हमलावरों के पास पिस्टल, लोहे की रॉड, लाठी-डंडे मौजूद थे। घटना को अंजाम देने में आधा दर्जन से अधिक लोग शामिल है। घटना के बाद से सभी आरोपी मौके से फरार है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दबिश दे रही है। सूत्र बताते हैं कि प्रदीप जुराट पर मारपीट, रंगदारी आदि सहित एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज है।