फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Youth shot dead in Mahendragarh of Haryana

महेंद्रगढ़: भोजावास में बस स्टैंड पर बर्गर खा रहे युवक को मारी गोली, कुछ समय पहले कहासुनी पर की वारदात

Thu, 08 Sep 2022 10:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कनीना, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कनीना, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 08 Sep 2022 10:06 PM IST
सार

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के कनीना कस्बे के गांव भोजावास की घटना है। आठ की संख्या में आए लोगों ने घटना को अंजाम दिया। सूचना के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच र्की। 

विज्ञापन
Youth shot dead in Mahendragarh of Haryana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के कनीना उपमंडल के गांव भोजावास में वीरवार की शाम बस स्टैंड के नजदीक एक दुकान पर बर्गर खा रहे युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। सात-आठ की संख्या में आए लोगों में एक ने गोली मारी जो युवक के सीने में लगी। पुलिस ने लोगों के सहयोग से उसे उप नागरिक अस्पताल कनीना पहुंचाया। सूचना के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच र्की। 

विज्ञापन


गोली लगने से घायल गांव गोमला निवासी सोनू ने बताया कि वीरवार की शाम वह भोजावास बस स्टैंड पर एक दुकान पर बर्गर खा रहा था। तभी 8 लोग पहुंचे और उसके ऊपर अचानक हमला कर दिया। इनमें से एक ने उसे गोली मार दी।

विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें : हरियाणा ने फिर रचा इतिहास: नारनौल की बेटी तनिष्का ने NEET 2022 में पूरे देश में किया टॉप

विज्ञापन
विज्ञापन

 

घायल सोनू ने बताया गोली मारने में अंकुर और क्रांति शामिल थे। सोनू ने बताया कि क्रांति से कुछ समय पहले मामूली से कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश को लेकर क्रांति ने हमला किया है। उप नागरिक अस्पताल के डॉक्टर अंकित ने बताया कि सोनू के सीने में एक गोली लगी है। प्राथमिक उपचार करके घायल व्यक्ति को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed