{"_id":"6266d83a07fe820f7b696e12","slug":"youth-kidnapped-and-robbed-in-mandi-ateli-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़: घर से सामान लेने के लिए निकला था युवक, दो गाड़ियों में सवार बदमाशों ने उठाया, चेन और मोबाइल छीनकर छोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महेंद्रगढ़: घर से सामान लेने के लिए निकला था युवक, दो गाड़ियों में सवार बदमाशों ने उठाया, चेन और मोबाइल छीनकर छोड़ा
Mon, 25 Apr 2022 10:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी अटेली, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी अटेली, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 25 Apr 2022 10:49 PM IST
सार
महेंद्रगढ़ के युवक का अपहरण कर बदमाशों ने चेन और मोबाइल छीनकर छोड़ दिया। युवक घर से सामान लेने के लिए निकला था, बदमाशों के बचने के लिए एक घर में भी घुसा पर वहां से निकालकर गाड़ी में डाल लिया।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के मंडी अटेली क्षेत्र में घर से सामान लेने के लिए युवक की कार और बोलेरो सवार बदमाशों ने उनिंदा मोड़ से अपहरण कर लिया। सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे हुई वारदात के दौरान युवक बदमाशों ने बचने के लिए एक व्यक्ति के घर में घुस गया, बदमाशों ने उसे वहां से निकालकर गाड़ी में डाल लिया।
विज्ञापन
हथियार के बल पर युवक के अपहरण की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम तथा उप पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस प्रशासन से सक्रिय होने पर आरोपी युवक को गोकलपुर के पास पेट्रोल पंप के समीप छोड़कर फरार हो गए। जाते-जाते बदमाश उसकी चांदी की चेन और मोबाइल साथ ले गए। युवक की शिकायत पर अटेली पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गांव बेगपुर निवासी 18 वर्षीय प्रवीण कुमार ने बताया कि वह सोमवार सुबह साढ़े 9 बजे अपने घर से अटेली सामान लेने जा रहा था। जब वह उनिंदा मोड़ पर पहुंचा तो वहां पर उसे तुर्कियावास निवासी ऋषभ मोटरसाइकिल लेकर मिला। जैसे ही वह उसकी मोटरसाइकिल पर बैठने लगा तो वहां पर एक बोलेरो और एक कार आकर रुकी।
विज्ञापन
उसमें से लाठी-डंडे लेकर 7-8 युवक निकले और उसकी ओर दौड़े। वह उन्हें देखकर पास के एक मकान में घुस गया, लेकिन बदमाशों ने उसे जबरन उठाकर गाड़ी में डाल लिया। उसके साथी ने इसकी जानकारी डायल 112 पर दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई।
प्रवीण का कहना है कि अपहरणकर्ताओं ने गाड़ी में डालने के बाद उसकी पिटाई की। आरोपी आपस में एक-दूसरे का नाम लेकर बात कर रहे थे। एक युवक ने खुद को माजरा का फौजी तथा दूसरा सोनू सुरानी बता रहा था। अपहरणकर्ताओं ने युवक का मोबाइल फोन तथा चांदी की चेन छीनकर गोकुलपुर पेट्रोल पंप के पास छोड़कर फरार हो गए।
प्रवीण ने किसी अन्य व्यक्ति के मोबाइल से फोन कर इसकी सूचना परिजनों को दी। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल लेकर गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर उसे छुट्टी दे दी। पुलिस ने युवक के बयान पर अज्ञात युवकों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।