फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   young man, angry people, raod jam, narnaul

लापता युवक का सुराग नहीं, हाईवे किया जाम

Wed, 04 May 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Wed, 04 May 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
young man, angry people, raod jam, narnaul
लापत युवक का सुराग नहीं - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मेई गांव के एक लापता युवक का तीन दिन बाद भी सुराग नहीं मिलने पर नाराज परिजनों ने मंगलवार को गांव हुडिना के पास नारनौल-दादरी नेशनल हाईवे जाम कर विरोध जताया। नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने जानकारी देने के बाद भी पुलिस पर युवक की तलाश नहीं करने का आरोप लगाया। इन लोगों का कहना था कि एसपी से मिलने के बाद भी उनको कोई तवज्जो नहंी दी गई। करीब दो घंटे नेशनल हाईवे जाम रहने से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम की सूचना मिलने पर दो डीएसपी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को 24 घंटे में युवक की तलाश का
विज्ञापन

आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इसके बाद ही सड़क मार्ग बहाल हो सका।  

युवक के परिजनों के अनुसार गांव मेई से रविवार दोपहर को 40 वर्षीय राकेश कुमार पुत्र हेमराज किसी काम से नारनौल आया था। नारनौल आने के बाद उसने खरीदारी की। इसके बाद शाम को उसने छह बजे अपने घर फोन कर कुछ लाने के बारे में भी पूछा। जब वह रात को आठ बजे तक नहीं आया तो उसके परिजनों ने उसको फोन किया, मगर उसका फोन बंद आया। रात दस बजे तक राकेश घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी, मगर वह कहीं भी नहीं मिला। परेशान परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। परिजन सोमवार सुबह शहर थाना पहुंचे और इस बारे में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


रिपोर्ट दर्ज होने के बाद नहीं हुई कार्रवाई, मिले एसपी से
रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद शाम तक पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं करने से नाराज परिजनों ने ग्रामीणों के साथ सोमवार शाम को पुलिस अधीक्षक से भी मुलाकात की। मंगलवार सुबह तक भी पुलिस राकेश का सुराग नहीं लगा पाई। इसके नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने सुबह करीब नौ बजे नारनौल-दादरी नेशनल हाईवे जाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम के कारण लगी लंबी कतारें
नेशनल हाईवे पर लोगों द्वारा दो घंटे जाम लगाने के कारण वहां पर सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इससे इस मार्ग पर आनेजाने वाले लोगों को काफी परेशानी भी हुई। जाम लगाने वाली महिलाओं और लापता युवक की मां ने बताया कि राकेश इकलौता पुत्र है। उसके पिता की पहले ही एक हादसे में मौत हो चुकी है। राकेश का भी एक ही पुत्र है। ऐसे में पूरे परिवार की जिम्मेवारी राकेश पर ही है। अगर उसको कुछ हो गया तो पूरा परिवार बर्बाद हो जाएगा।

दो डीएसपी पहुंचे मौके पर
जाम की सूचना मिलते ही दो डीएसपी मौके पर पहुंचे। डीएसपी महेश कुमार करीब दस बजे जाम स्थल पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का काफी प्रयास किया, मगर ग्रामीण नहीं माने। इस कारण डीएसपी मुख्यालय से राजेश कुमार भी करीब 11 बजे मौके पर पहुंचे। उन्होंने जाम लगाने वालों का समझाया। इसके बाद ही ग्रामीणों ने जाम हटाया।


नाराज महिलाओं ने आईओ को घेरा, मौके से भागा
जाम लगाने के दौरान केस के आईओ जयसिंह भी मौके पर पहुंचे। आईओ के मौके पर पहुंचने पर लापता युवक की मां ने सवाल जवाब शुरू कर दिए। इस कारण अन्य महिलाओं ने भी आईओ को घेरकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इस कारण आईओ एक बाइक पर सवार होकर मौके से खिसक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed