{"_id":"25faf0345cd2e1141d4273a00fcafa3e","slug":"women-dead-body-on-railway-track-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात महिला का शव मिला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात महिला का शव मिला
महेंद्रगढ़ / नारनौल
Updated Tue, 02 Feb 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव भड़फ की बणी में रेलवे लाइन के पास जीआरपी को एक 35 वर्षीय महिला की लाश मिली है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
जीआरपी एएसआई दयाराम ने बताया कि सुबह के समय रेलवे लाइनों पर काम कर रहे रेलवे के कर्मचारियों ने भड़फ के पास उक्त महिला का शव देखा। सूचना मिलने के बाद जीआरपी वहां पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। एएसआई का कहना है कि महिला के शव से लगता है कि वह रात्रि को ट्रेन की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौत हुई होगी। महिला के दाएं हाथ पर विजय एवं अंजु लिखा हुआ है। उसने मेहंदी रंग का ब्लाउज, नीले रंग की फलदार साड़ी, सफेद रंग का पेटीकोट पहना हुआ था। इसके अलावा ऊंची एड़ी की चप्पलें पहन रखी थी।