फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Vigilance caught two sub inspectors taking bribe in Mahendragarh of Haryana

महेंद्रगढ़: विजिलेंस ने दो एसआई को रिश्वत लेते दबोचा, आरोपियों को केस से बाहर निकालने की एवज में लिए थे रुपये

Mon, 16 May 2022 08:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़, कनीना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़, कनीना (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 16 May 2022 08:59 PM IST
सार

मामले में दोनों जांच अधिकारी हैं। आरोपियों को केस से बाहर निकालने के नाम पर रुपये लिए थे। महेंद्रगढ़ थाने का एसआई दो लाख और कनीना थाने का एसआई 15 हजार की रिश्वत सहित काबू किया गया।

विज्ञापन
Vigilance caught two sub inspectors taking bribe in Mahendragarh of Haryana
महेंद्रगढ़ सदर थाने में एसआई नरेश कुमार को गिरफ्तार कर गाड़ी में बैठाती विजिलेंस टीम, दूसरी ओर कनीना थाने में एसआई नरेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर गाड़ी में बैठाती विजिलेंस की टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

महेंद्रगढ़ जिला विजिलेंस टीम ने महेंद्रगढ़ और कनीना थाने में छापे मारकर दो पुलिस कर्मचारियों को रिश्वत की राशि सहित रंगे हाथों दबोचा है। विजिलेंस टीम ने पहले मामले में महेंद्रगढ़ सदर थाने में तैनात एक एसआई नरेश को दो लाख रुपये तो दूसरे मामले में दूसरी टीम ने कनीना थाने से एसआई नरेंद्र को 15 हजार रुपये की रिश्वत सहित दबोचा है। जिला विजिलेंस की दो टीमों द्वारा की गई कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। रिश्वत लेने के दोनों पुलिस कर्मचारियों को काबू कर पूछताछ के लिए विजिलेंस टीम अपने साथ लेकर चली गईं। 

विज्ञापन


सदर थाना महेंद्रगढ़ : नरेश ने इस मामले में ली थी दो लाख रुपये की रिश्वत 
सदर थाना महेंद्रगढ़ में चल रहे मुकदमा नंबर 304/21 में जांच अधिकारी एसआई रमेश कुमार थे। मामले में तीन-चार आरोपियों की गिरफ्तारी होनी बाकी थी। इन आरोपियों से गिरफ्तारी न करने की एवज में एसआई (सब इंस्पेक्टर) ने रिश्वत की मांग की। आरोपियों द्वारा मामले के अधिवक्ता से इसकी शिकायत की गई। 12 मई को अधिवक्ता ने आरोपियों से मुलाकात की तो उन्होंने बताया कि जांच अधिकारी द्वारा उनका नाम हटाने की एवज में 3 लाख रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। एसआई ने नाम हटाने की एवज में 50-50 हजार रुपये दो बार ऑनलाइन किसी अन्य खातों में ट्रांसफर कराए। इसके बाद 13 मई को एटीएम से 50 हजार रुपये भी निकलवाए। सोमवार को कोर्ट में चालान पेश करने के लिए गए एसआई ने चालान पेश करने के नाम पर दो लाख की रिश्वत की मांग की। अधिवक्ता के शिकायत देने के बाद टीम ने एसआई को दो लाख की रिश्वत सहित रंगे हाथों दबोच लिया।
विज्ञापन

विजिलेंस टीम में यह रहे शामिल

विजिलेंस टीम नवल किशोर शर्मा के नेतृत्व में पहुंची थी। कार्रवाई के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट एसडीएम नारनौल मनोज कुमार को तैनात किया गया था। टीम में एसआई ईश्वर सिंह, ईएचसी मनोज कुमार, रवि कुमार, संदीप व चालक उदय सिंह शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केस...2
कनीना थाना : एसआई नरेंद्र ने केस से नाम काटने के लिए मांगे थे 30 हजार रुपये 
कनीना थाने में सोमवार को विजिलेंस टीम ने छापा मारकर एसआई नरेंद्र को रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। टीम के इंचार्ज निरीक्षक रणबीर सिंह ने बताया कि उन्हें कोका निवासी धर्मसिंह ने शिकायत दी थी कि कनीना थाने का एसआई नरेंद्र मामले से नाम काटने के लिए 30 हजार रुपये मांग रहा है, जिस पर गुरुग्राम से निरीक्षक रणबीर सिंह के नेतृत्व में विजिलेंस टीम कनीना थाने में पहुंची।

इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में सीटीएम डॉ. मंगल सैन भी मौके पर उपस्थित रहे। टीम ने धर्मसिंह को करीब 15 हजार रुपये एसआई नरेंद्र को देने के दिए। जब धर्मसिंह ने थाने में पहुंचकर एसआई नरेंद्र को रुपये थमाए तो टीम ने मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया। 

10 लोगों के खिलाफ कराया था मारपीट का मामला दर्ज 
बता दें कि गांव कोका निवासी अमिलाल के द्वारा 9 फरवरी को उसके घर में घुसकर मारपीट करने की शिकायत दी गई थी। धर्मसिंह, सिंहराम, कैलाश सहित करीब 10 लोगों के खिलाफ कनीना थाने में मामला दर्ज करवाया था। मामले में जांच अधिकारी एसआई नरेंद्र था। मामले से नाम काटने के लिए धर्मसिंह से 30 हजार रुपये की मांग की थी। धर्मसिंह ने इस संबंध में विजिलेंस टीम को सूचना दी। इस दौरान टीम निरीक्षक रणबीर सिंह, एसआई नरेश, एसआई - धर्मबीर, डीसी ऑफिस से सहायक कर्णसिंह मौके पर उपस्थित रहे।



जांच अधिकारी के रिश्वत लेने की सूचना मिली थी। महेंद्रगढ़ कोर्ट में चल रहे एक मामले में एसआई नरेश को दो लाख रुपये की रिश्वत सहित काबू किया गया है। पूछताछ के लिए टीम द्वारा एसआई को पुलिस हिरासत में लिया गया है। - नवल किशोर, विजिलेंस अधिकारी महेंद्रगढ़ 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed