{"_id":"627689ea7a8b4806ac60a3e9","slug":"uncle-killed-nephew-in-village-bapadoli-of-narnaul-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तों का कत्ल: जमीन को लेकर हुआ विवाद, चाचा ने भतीजे की कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार कर की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रिश्तों का कत्ल: जमीन को लेकर हुआ विवाद, चाचा ने भतीजे की कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार कर की हत्या
Sat, 07 May 2022 08:32 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 07 May 2022 08:32 PM IST
सार
नारनौल के बापड़ोली गांव की घटना है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में बैठे परिजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के नारनौल के गांव बापड़ोली में शुक्रवार की रात एक मोबाइल नेटवर्क कंपनी का टॉवर लगाने और जमीन को लेकर हुए विवाद में चाचा ने कुल्हाड़ी से हमला कर भतीजे सुरेंद्र (45) की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
सुरेंद्र के पुत्र अंकित ने आरोपी दादा एवं परिवार के तीन अन्य लोगों के खिलाफ सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को दी शिकायत में गांव बापड़ोली निवासी अंकित कुमार ने कहा है कि उनका और उनके चाचा का मकान साथ-साथ है। उसके पिता सुरेंद्र ने अपनी जगह पर मोबाइल का टॉवर लगाया हुआ है। 6 मई को टॉवर में मशीन लगाने के लिए मजदूर आए थे। उसके दादा बाबूलाल ने इसका विरोध करते हुए कहा कि यह जमीन उनकी है।
विज्ञापन
रात को उसके पिता सुरेंद्र टॉवर के पास कुर्सी पर बैठे थे। अचानक उसका दादा बाबूलाल व उसका बेटा नरवीर अपने कुल्हाड़ी लेकर आए और कुर्सी पर बैठे उसके पिता की गर्दन पर पीछे से वार कर दिया। नजदीक खड़े जागे और कपूर सिंह ने ललकारते हुए कहा कि यह बचना नहीं चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमने अपनी रंजिश का बदला ले लिया है और उसे भी मारेंगे की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। चोट के कारण उसका पिता लहूलुहान होकर कुर्सी से नीचे गिर गए। इसके बाद पिता को निजी वाहन से नारनौल के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया। बाबूलाल और उसके लड़के नरवीर ने कुल्हाड़ी से हमला कर पिता सुरेंद्र की हत्या कर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर बाबूलाल, नरवीर, जागे और कपूर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - देवेंद्र कुमार, सदर थाना प्रभारी नारनौल।