फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   two child death, water tank, bathing, police

नहाते समय जलघर में डूबकर दो बच्चों की मौत

Fri, 03 Jun 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Fri, 03 Jun 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
two child death, water tank, bathing, police
जलघर में डूबने से दो बच्चों की मौत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गांव छापड़ा और सुराणा के बीच नहर के किनारे स्थित जन स्वास्थ्य विभाग के जलघर में नहाते समय रस्सी टूटने से नीरपुर निवासी दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने उनको तालाब से निकालकर नारनौल के सिविल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया। मृतकों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। एक साथ दो मासूम बच्चों की मौत के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन


वीरवार सुबह सवा दस बजे के करीब नीरपुर निवासी 12 वर्षीय राहुल पुत्र अनिल और आठ वर्षीय अंकुश पुत्र अशोक अपने बुआ के लड़के नीतू के साथ नहाने के लिए साइकिल पर गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर छापड़ा और सुराणा गांव के बीच नहर किनारे स्थित जन स्वास्थ्य विभाग के जलघर पर पहुंचे। राहुल और अंकुश जलघर के ऊपर रस्सी का एक सिरा बांधकर दूसरे सिरे के सहारे तालाब में उतर गए। उनकी बुआ का लड़का बाहर खड़ा उनको देख रहा था। तभी अचानक कमजोर रस्सी बीच में से टूट गई। इससे दोनों बच्चे तालाब में डूबने लगे। उनको डूबते देखकर नीतू साइकिल पर सवार होकर सुराणा गांव पहुंचा और ग्रामीणों को स्थिति से अवगत करवाया। ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर परिजनों को फोन पर सूचित किया और बच्चों को तालाब से बाहर निकालने का प्रयास करने लगे। ग्रामीणों ने अपने अंगोछे और पाजामों को बांधकर लंबा रस्सीनुमा बनाकर एक तैराक को नीचे उतारा। बड़ी मशक्कत के बाद करीब बीस फुट गहरे पानी से दोनों बच्चों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


एसपी और पुलिस बल पहुंचे मौके पर
इसी बीच सूचना पाकर एसपी हामिद अख्तर और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की गाड़ी बच्चों को लेकर तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंची। चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्चों को मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर पाकर गांव नीरपुर के लोगों में मातम पसर गया। अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों के अनुसार राहुल छठी कक्षा में जबकि अंकुश चौथी कक्षा में पढ़ता था। चिकित्सकों ने बच्चों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed