{"_id":"63fa79f4f347ce0f88028746","slug":"two-accused-women-arrested-in-assam-rifle-jawan-murder-case-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narnaul: असम राइफल के जवान की गोली मारकर हत्या का मामला, दो आरोपी महिलाएं गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Narnaul: असम राइफल के जवान की गोली मारकर हत्या का मामला, दो आरोपी महिलाएं गिरफ्तार
Sun, 26 Feb 2023 02:43 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 26 Feb 2023 02:43 AM IST
सार
परिजनों की शिकायत पर 8-10 नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आरोपियों की धरपकड़ के लिए सीआईए व सदर थाना की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
मृतक अजय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के नारनौल में गांव गहली में पुरानी रंजिश के चलते कुछ युवकों द्वारा असम राइफल के जवान की कुल्हाड़ी व गोली मारकर हत्या करने के मामले में सदर थाना पुलिस ने दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए सीआईए व सदर थाना की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
बता दें कि गांव गहली में शुक्रवार को पुराने विवाद में एक गुट के युवकों ने असम राइफल के जवान की लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से मारपीट कर गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक के परिजनों ने तरुण उर्फ चिक्कू, प्रदीप, सुजित, सुनील, अनिल, कमला, सुमन, जितेंद्र, राजेश सहित एक अज्ञात के खिलाफ सदर थाना पुलिस में शिकायत दी थी।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में कमला व उर्मिला नामक महिला को गिरफ्तार किया है। इनमें पुलिस ने पूछताछ कर रही है। असम राइफल में कार्यरत मृतक अजय शादी के लिए फरवरी में छुट्टी पर आया था। अजय की आठ फरवरी को ही शादी हुई थी। अजय को शनिवार को ड्यूटी पर लौटना था। अजय परिवार का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन
गांव गहली में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाकर दबिश दे रही हैं। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। - भूपेंद्र सिंह, थाना प्रभारी सदर थाना