{"_id":"63fa0a3a35fec940ba0e2a33","slug":"two-accused-arrested-in-fetal-gender-determination-case-in-narnaul-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narnaul: भ्रूण लिंग जांच करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Narnaul: भ्रूण लिंग जांच करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई
Sat, 25 Feb 2023 06:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 25 Feb 2023 06:46 PM IST
सार
डॉ. हर्ष चौहान ने बताया कि 23 फरवरी को एक गुप्त सूचना मिली थी कि एक भ्रूण लिंग जाच करने वाला गिरोह नारनौल व अटेली के क्षेत्र में सक्रिय है। सूचना के आधार पर एक टीम का गठन किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
हरियाणा के नारनौल में जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने गत दिवस पीसीपीएनडीटी एक्ट में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिला समुचित प्राधिकरण के सदस्य नोडल अधिकारी डॉ. हर्ष चौहान ने बताया कि उक्त कार्रवाई सिविल सर्जन डॉ. रमेश चंद्र आर्य व डॉ. धर्मेश कुमार सैनी के मार्गदर्शन में की गई।
विज्ञापन
डॉ. चौहान ने बताया कि उपायुक्त डॉ. जयकृष्ण आभीर के दिशा-निर्देशों पर जिला समुचित प्राधिकरण जिला में पीसीपीएनडीटी एक्ट को कड़ाई से लागू किया जा रहा है। इस तरह की गतिविधियों में शामिल नागरिकों पर प्रशासन की कड़ी नजर है।
विज्ञापन
गत दिवस की गई छापेमारी के संबंध में डॉ. हर्ष चौहान ने बताया कि 23 फरवरी को एक गुप्त सूचना मिली थी कि एक भ्रूण लिंग जाच करने वाला गिरोह नारनौल व अटेली के क्षेत्र में सक्रिय है। सूचना के आधार पर एक टीम का गठन किया गया। इस टीम में उनके अलावा सिविल सर्जन कार्यालय से लिपिक अशोक कुमार को शामिल किया गया।
विज्ञापन
उसके बाद जिला पुलिस अधीक्षक अध्यक्ष जिला समुचित प्राधिकरण पीएनडीटी नारनौल के निवेदन पर एक पुलिस टीम का गठन किया गया। इस रेड के लिए एक डिकाय ग्राहक को टीम का हिस्सा बनाया। इनफोरमर द्वारा आरोपी से मिले संदेश में बताया गया कि निर्मल निवासी डूमरोली तहसील बहरोड राजस्थान ने 24 फरवरी को सुबह 9 बजे डिकाय पेशेंट को अटेली बुलाया है।
सुबह करीब 8:50 बजे डॉ. हर्ष चौहान नोडल अधिकारी पीएनडीटी नारनौल ने डिकाय पेशेंट को कुल 60 हजार रुपये दिए। इनफोरमर द्वारा डिकाय पेशेंट को अटेली बस स्टैंड के समीप सुबह 10:30 बजे आरोपी निर्मल द्वारा बुलाया गया। इस दौरान इनफोरमर के फोन पर आरोपी निर्मल ने बताया कि डॉक्टर शाम 7 बजे भ्रूण लिंग जांच करेंगे।
इसके बाद डिकाय पेशेंट को भूर्ण लिंग जांच के लिए 7 बजे अटेली कनीना रोड नियर - अनारकोर अस्पताल के पास बुलाया गया। इसमें दो व्यक्ति निर्मल व अन्य नाम व पता नामालूम व्यक्ति द्वारा डिकाय पेशेंट को गाड़ी में बैठाकर किसी अनजान जगह ले गया जोकि काफी तेज गति में थी जिसका स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा पीछा किया गया। यातायात अधिक होने के कारण व अंधेरा होने के कारण वह गाड़ी टीम की आंखों से ओझल हो गई।
इसके बाद टीम ने वहीं रूककर उस गाड़ी के आने का इंतजार किया जोकि काफी इंतजार के बाद करीब रात 8:30 बजे एक गाड़ी नजदीक ग्रीन पार्क होटल नारनौल-रेवाड़ी रोड पर आकर रुकी। जिसमें से डिकाय पेशेंट उतरी, इससे पहले की रेडिंग टीम गाड़ी की तरफ बढ़ती वह गाड़ी फिर से मुख्य राजमार्ग की तरफ निकलकर टीम की आखों से ओझल हो गई।
इसी दौरान डिकाय पेशेंट ने टीम को इशारा किया तथा इशारा पाकर टीम ने मौके पर ही निर्मल व अन्य व्यक्ति को पकड़ लिया व पुलिस की उपस्थिति में आरोपियों की तलाशी ली गई। अन्य व्यक्ति जिसने अपना नाम सुमित यादव निवासी डूमरोली बताया।
इसके बाद रेडिंग टीम के पूछने पर डिकाय पेशेंट ने बताया कि भ्रूण लिंग जांच करने वाले डॉक्टर जोकि गाड़ी में बैठा था ने निर्मल से बातचीत की और निर्मल ने बताया कि उसके पेट में लड़का पल रहा है। टीम ने दोनों आरोपियों तथा भ्रूण लिंग जांच करने वाले डॉक्टर निर्मल ने सुरेंद्र निवासी गांव भालखी जिला महेंद्रगढ़ के खिलाफ पीसीपीएनडीटी एक्ट के उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया है।