{"_id":"582b4d5b4f1c1b7c228fed9b","slug":"trale-bolero-accisedent-three-person-injourd","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राले-बोलेरो की भिडंत में तीन गंभीर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्राले-बोलेरो की भिडंत में तीन गंभीर घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटपूतली रोड पर स्थित एलजी शोरूम के नजदीक ट्राले-बुलेरो में भिड़ंत हो गई। जिसमें चालक समेत तीन सवारी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें सीएचसी में भर्ती करवाया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर रेफर कर दिया।
सोमवार रात को लांबी (राजस्थान) निवासी जितेंद्र पुत्र सुरेंद्र, अशोक कुमार पुत्र दलीप, दिलबाग पुत्र रामजीलाल शादी समारोह में शिरकत होने नांगल नूनियां आए थे। वापसी के दौरान करीब 10 बजे एक अनियंत्रित ट्राले ने बुलेरो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुलेरो की छत ट्राले में उलझकर उखड़ गई, तथा दिशा उत्तर से बदलकर दक्षिण की ओर हो गई। जिसमें बैठे चालक समेत जितेंद्र पुत्र सुरेंद्र, अशोक पुत्र दलीप, दिलबाग पुत्र रामजीलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया, किंतु स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देकर रेफर कर दिया। थाना प्रभारी शफीउद्दीन ने बताया कि आरोपी ट्राले को कब्जे में लेकर केस दर्ज कर लिया है। पीड़ितों के बयान दर्ज करने के बाद आगामी कार्रवाई आरंभ होगी।