{"_id":"6486d15cfff8cf3b6306d936","slug":"tragic-accident-in-narnaul-honda-city-car-rammed-into-an-unknown-vehicle-driver-died-on-spot-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारनौल में दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन में जा घुसी होंडा सिटी कार, चालक की मौके पर ही मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नारनौल में दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन में जा घुसी होंडा सिटी कार, चालक की मौके पर ही मौत
Mon, 12 Jun 2023 01:33 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 12 Jun 2023 01:33 PM IST
सार
नारनौल में होंडा सिटी गाड़ी ने अज्ञात वाहन में टक्कर मारने दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें कार में फंसने कारण चालक की मौत हो गई। मृतक सिरसा का रहने वाला बताया जा रहा है।
विज्ञापन
नारनौल में दर्दनाक हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नारनौल में नेशनल हाईवे नंबर-148 बी पर गांव मंढाना के पास होंडा सिटी गाड़ी ने अज्ञात वाहन में टक्कर मार दी। इसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद दूसरा वाहन चालक फरार हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
सिरसा का रहने वाला हैं मृतक
मृतक की पहचान सिरसा के पाना शेखपरना गांव निवासी निशान सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा हैं कि निशान सिंह अपनी होंडा सिटी गाड़ी में सवार होकर जयपुर से सिरसा की तरफ जा रहा था। इस दौरान नेशनल हाईवे नंबर-148 बी पर गांव मंढाना के पास उसकी कार की टक्कर आगे चल रहे अज्ञात वाहन से हो गई।
विज्ञापन
चालक की कार में फंसने की वजह से निशान की मौत
हादसे में कार के एयर बैग खुल गए और कार बुरी तरह पिचक गई। अंदर ही फंसने की वजह से निशान की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बाद कार से डॉक्यूमेंट निकालकर मृतक के परिजनों से संपर्क साधा और घटना की सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन