फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   tow, man, death, one, injurd, road, accident

सड़क हादसे में दो की मौत एक घायल

Tue, 29 Nov 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 29 Nov 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
 कनीना महेंद्रगढ मार्ग पर अजात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे दो अलग-अलग बाइकों पर सवार एक-एक की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सिविल अस्पताल महेंद्रगढ़ लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर रोहतक रेेफर कर दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार गांव रसूलपुर निवासी रामकिशन पुत्र गणपत राम (60) अपनी बाइक पर कनीना की ओर से जा रहा था जबकि एक दूसरी बाइक पर गांव झुक निवासी कुलदीप पुत्र जयपाल (28) तथा अनिल पुत्र जगमाल (27) कनीना की ओर जा रहे थे। दोनों ही बाइक कनीना की ओर आगे पीछे जा रही थीं। पीछे से अज्ञात वाहन ने रामकिशन की बाइक को टक्कर मार दी जिससे उसकी बाइक आगे जा रही बाइक के जा टकराई। जिससे रामकिशन एवं कुलदीप  की मौके पर मौत हो गई जबकि अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सिविल अस्पताल महेंद्रगढ़ लाया गया जहां से उसे रोहतक रैफर कर दिया। पुलिस ने मृतक रामकिशन के परिवार के सदस्य कृष्ण कुमार के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed