फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Three arrested for looting on liqure shop and demanding extortion of 50 lakhs from businessman

महेंद्रगढ़: ठेके पर लूट व व्यापारी से 50 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में तीन गिरफ्तार, एक नाबालिग

Fri, 28 Apr 2023 11:36 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/सतनाली (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/सतनाली (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 28 Apr 2023 11:36 PM IST
सार

बुधवार शाम को सतनाली के पत्थर व्यापारी पर फायरिंग व श्यामपुरा ठेके से लूट की थी। एक आरोपी की महिला मित्र को भी काबू किया गया है। सतनाली में पत्थर व्यापारी से 50 लाख की रंगदारी मांगी थी।

विज्ञापन
Three arrested for looting on liqure shop and demanding extortion of 50 lakhs from businessman
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के सतनाली क्षेत्र में 50 लाख की रंगदारी मांगने व फायरिंग कर ठेके से 20 हजार की नकदी लूटने के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग के अलावा तीन आरोपियों को पकड़ा है। सतनाली क्षेत्र के श्यामपुरा में संचालित शराब के ठेके में लूट की वारदात के मामले में दो आरोपियों को थाना सतनाली की पुलिस टीम ने गुरुवार शाम को सतनाली इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी जोगेंद्र उर्फ धोलिया की महिला मित्र को भी गिरफ्तार किया है जिसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अन्य गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चरखी दादरी जिले के गांव धनासरी के रहने वाले संदेश और सतनाली के गांव श्यामपुरा के रहने वाले वीरेन उर्फ अरुण के रूप में की गई।
विज्ञापन


पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों ने गिरफ्तार आरोपी संदेश की बाइक का प्रयोग किया था। आरोपी वीरेन उर्फ अरुण ने सोशल मीडिया के माध्यम से आरोपियों को पुलिस की सूचना देकर उन्हें भगाने में मदद की थी। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बुधवार शाम को ठेके पर तीन युवक हथियार के साथ पहुंचे थे। तीनों आरोपी सेल्समैन से लगभग 20 हजार रुपये लेकर फरार हो गए थे। एक आरोपी को शिकायतकर्ता ने पहचान लिया था जिसकी शिकायत सेल्समैन ने थाना सतनाली में दर्ज कराई थी। जिसने बताया कि करीब 3 बजकर 50 मिनट पर बाइक सवार तीन युवक आए और पिस्तौल निकालकर पैसे मांगने लगे।

जान से मारने की धमकी देते हुए गल्ले से करीब 20 हजार रुपये लूट लिए। आरोपी जाते समय बोल कर गए कि तेरे मालिक को बता देना सतनाली में भी गोली चलाकर आया हूं। शिकायतकर्ता ने एक नामजद और अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।


पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू दी। एसपी विक्रांत भूषण ने मामले में संज्ञान में लेते हुए पुलिस को निर्देश दिए कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed