फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Thieves target three houses in Narnaul, stealing cash and goods from two houses

Narnaul: चोरों ने तीन घराें को बनाया निशाना, दो घरों से नकदी व सामान चोरी, तीसरे घर में परिवार की नींद खुली

Thu, 18 May 2023 01:37 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 18 May 2023 01:37 PM IST
सार

कुंजपुरा निवासी महेंद्र सिंह पुलिस में शिकायत दी है कि वह अपनी पत्नी के साथ रहता है। बुधवार रात वह गांव में ही किसी के यहां छठी के कार्यक्रम में गया हुआ था। पीछे उसकी बुजुर्ग पत्नी अकेली थी। चोर घर में घुसे कि उसे भनक तक नहीं लगी। चोर घर से करीब 40 हजार रुपये चोरी करके ले गए हैं।

विज्ञापन
Thieves target three houses in Narnaul, stealing cash and goods from two houses
चोरी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

नारनौल के कुंजपुरा गांव में अज्ञात लोगों ने दो घरों से नकदी व सामान चोरी कर लिया। चोरों ने तीसरे घर को भी निशाना बनाया, लेकिन परिवार के सदस्य जाग गए। इससे वह मौके से फरार हा गए। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की
कुंजपुरा निवासी महेंद्र सिंह पुलिस में शिकायत दी है कि वह अपनी पत्नी के साथ रहता है। बुधवार रात वह गांव में ही किसी के यहां छठी के कार्यक्रम में गया हुआ था। पीछे उसकी बुजुर्ग पत्नी अकेली थी। चोर घर में घुसे कि उसे भनक तक नहीं लगी। चोर घर से करीब 40 हजार रुपये चोरी करके ले गए हैं। जब वह घर आया तो कमरे का दरवाजा खुला मिला और बक्से में रखे पैसे भी गायब थे। पुलिस ने उसकी शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


चोर परिवार की आवाज सुन कर हुए फरार
वहीं, पीड़ित ने बताया कि चोरों ने पड़ोसी सुग्रीव के घर में भी चोरी की। चोरी वहां से भी कैश और गहने चुराकर ले गए। इसके अलावा धर्मवीर सिंह के घर में भी चोरों के घुसने का पता चला, लेकिन परिवार की आंख खुल जाने पर वे कुछ चुरा नहीं पाए। धर्मवीर का बेटा चंडीगढ़ पुलिस में है। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed