महेंद्रगढ़ में चोरों का आतंक: बैग के अंदर से 17 लाख रुपये के आभूषण किए गायब, पुलिस ने किया मामला दर्ज
हरियाणा में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में महेंद्रगढ़ में जगहों से चोरी की मामले सामने आए हैं। एक जगह तो मकान का उद्घाटन पर आए गांव ढाढोत निवासी जयप्रकाश के बैग से लगभग 17 लाख रुपये कीमत के आभूषण चोरी हो गए।
विस्तार
महेंद्रगढ़ में मकान का उद्घाटन पर आए गांव ढाढोत निवासी जयप्रकाश के बैग से लगभग 17 लाख रुपये कीमत के आभूषण चोरी हो गए। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी। गांव ढ़ाढ़ोत निवासी हालाबाद गुरुग्राम जयपप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उसका परिवार पिछले 30 साल से गुरुग्राम में रहता है। गुरुग्राम में उसके पास महिंद्रा जरनेटर की डीलरशिप है।
मकान से सामान गायब मिला
उसने बताया कि उसने गांव ढाढोत में नया मकान बनाया है जिसका 29 मई को उद्घाटन किया गया था। 30 मई को भंडारा लगाया गया था। उसने बताया कि भंडारा लगाने के बाद उसकी पत्नी ने गहनों का डिब्बा और लगभग 40 हजार रुपये केस बैग में रखे थे। 31 मई को वो अपनी गाड़ी से गुरुग्राम के लिए रवाना हो गए थे। जब उन्होंने गुरुग्राम जाकर देखा तो बैग के अंदर गहनों का डिब्बा गायब मिला।
बैग में था ये सामान
डिब्बे के अंदर तीन जोड़ी टॉपस, चार अंगूठी, दो गलसरी, एक कंठी, दो कंगन, दो चैन, दो मांग टिका, दो जोड़ी झुमकी, एक कुंडल, एक पेंडल गायब मिले। सभी जेवरात सोने के थे जिनका वजन लगभग 280 ग्राम बताया जा रहा है और इनकी कीमत लगभग 17 लाख रुपये बताई जा रही है। बैग के अंदर लगभग 40 हजार केस तथा एक सोने का मंगलसूत्र भी रखा था लेकिन वो चोरी नहीं हुए। गहने चोरी होने के बाद उन्होंने काफी तलाश किया लेकिन कहीं नहीं मिले तो पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
मकान में सेंध लगाकर लगभग एक लाख रुपये कीमत के सामान चोरी
महेंद्रगढ़ की जगराम कॉलोनी में चोरों ने बंद मकान में सेंध लगाकर लगभग एक लाख रुपये कीमत के सामान और आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। परिवार रिश्तेदारी में एक शादी समारोह में गए हुए थे। पीछे से चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। जगराम कॉलोनी निवासी पीड़ित विक्रम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 06 जून को उनका पूरा परिवार अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में गया था। जब वो 10 जून को घर पर वापस आए तो घर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ मिला। अंदर का सामान बिखरा हुआ था। जब उसने सामान चेक किया