{"_id":"5717d04b4f1c1bc6568b4bfe","slug":"suspected-death-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Thu, 21 Apr 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता की मौत
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव सिहमा में मंगलवार शाम को एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके के लोगों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। जबकि ससुराल पक्ष मृतका की मौत का सही कारण नहीं बता पा रहा है। पुलिस ने मृतका के पति, सास और ससुर सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है।
गुड़गांव के पटौदी की 20 वर्षीय नितेष पुत्री सुरेश कुमार की शादी गांव सिहमा में 06 नवंबर 2013 को शीशराम के पुत्र ईश्वर सिंह के साथ हुई थी। मृतका के पिता सुरेश कुमार ने बताया कि मंगलवार शाम को सिहमा से किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन उसके पास आया कि उसकी पुत्री की मौत हो गई है। जिसके बाद वे तुरंत रात को आठ बजे गांव सिहमा पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने देखा कि उनकी पुत्री की लाश खाट पर पड़ी थी और गले में नीले निशान थे। इस पर उन्होंने ससुराल पक्ष के लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि विवाहिता ने एक कच्चे मकान पर लगे पाइप से फंदा लगाकर जान दे दी। उन्होंने बताया कि जब उनकी बातों पर संदेह हुआ तो उन्होंने पुलिस को फोन किया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
पैसों के लिए करते थे तंग, कई बार दिए भी
मृतका के पिता सुरेश कुमार ने आरोप लगाया कि नितैष के ससुराल पक्ष के लोग उसको पैसों के लिए तंग करते थे। उन्होंने बताया कि शादी के चार माह बाद ही 50 हजार रुपये फिर तीन माह बाद 50 हजार रुपये दिए। एक सप्ताह पूर्व भी नितैष के दादा ने नितैष को एक लाख रुपये दिए। उन्होंने बताया कि वहीं नितैष का भाई भी कई बार दुबई से उसके एकाउंट में पैसे डलवाता था। उन्होंने बताया कि इसी के चलते वह अकसर परेशान रहती थी और अपने ससुराल पक्ष के लोगों की करतूत बताती थी।
विज्ञापन
पिता की शिकायत पर चार के खिलाफ मामला दर्ज
मृतका के पिता सुरेश कुमार की शिकायत पर पुलिस ने मृतका के पति ईश्वर सिंह, सास प्रेम देवी, ससुर शीशराम और ताई सास रेशम पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।